Search

दिल्ली के एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया

Delhi :  दिल्ली के मथुरा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. ई-मेल के जरिए किसी शख्स ने यह धमकी दी. बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद स्कूल को जल्दी-जल्दी खाली कराया गया. स्कूल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पुलिस और बम स्क्वॉड टीम स्कूल पहुंची और जांच में जुट गयी. फिलहाल कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली है. जांच चल रही है. (पढ़ें, ऑपरेशन">https://lagatar.in/operation-kaveri-530-indians-rescued-from-african-country-sudan-so-far/">ऑपरेशन

कावेरी : अफ्रीकी देश सूडान से अब तक 530 भारतीय Rescue किये गये)

बीते सप्ताह भी एक स्कूल को मिली थी धमकी

बीते सप्ताह 12 अप्रैल को दिल्ली के सादिक नगर स्थित एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी.  इंडियन स्कूल को भी ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की बात सामने आयी थी. पुलिस ने बाद में स्कूल को खाली करा दिया था. बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड ने मौके पर जांच की थी लेकिन वहां कुछ भी संदिग्ध चीजें नहीं मिली. ऐसे में अब भी माना जा रहा है कि यह भी फेक कॉल हो सकता है. हालांकि, पुलिस एहतियात के तौर पर जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-breaking-eds-raid-at-builder-shyam-singh-in-jugsalai-and-ravi-singh-bhatia-in-bishtupur/">जमशेदपुर

ब्रेकिंग : जुगसलाई में बिल्डर श्याम सिंह व बिष्टुपुर में रवि सिंह भाटिया के घर व ऑफिस में ईडी की रेड
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp