Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दिल्ली: PM मोदी से मिले शिंदे-फड़णवीस, महाराष्ट्र को नई ऊंचाईयों पर ले जाने का वादा

New Delhi: शनिवार को दिल्ली में पीएम मोदी से महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने मुलाकात की.महाराष्ट्र में नई सरकार के सत्ता में आने के बाद उनकी पहली मुलाकात थी. शिंदे और फडणवीस ने प्रधानमंत्री से उनके लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर मुलाकात की. इस मौके पर उन्होंने महाराष्ट्र के विकास के लिए उनका ‘आशीर्वाद और मार्गदर्शन‘ मांगा. इस संबंध में पीएमओ से भी ट्वीट किया गया. प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्विटर पर कहा, "महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की." इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-civil-surgeon-accused-of-molestation-woman-had-gone-for-ultrasound/">लातेहार

सिविल सर्जन पर छेड़छाड़ का आरोप, अल्ट्रासाउंड कराने गई थी महिला

महाराष्ट्र को ऊंचाईयों पर ले जाएंगे-शिंदे

इससे पहले यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शिंदे ने कहा कि वह राज्य के विकास के लिए प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को समझने की कोशिश करेंगे. महाराष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करेंगे. शिंदे ने कहा कि मुंबई और नागपुर को जोड़ने वाली समृद्धि एक्सप्रेसवे, शहरों में मेट्रो रेल और सिंचाई को बढ़ावा देने के लिए खेत तालाब खोदने जैसी कई परियोजनाएं फडणवीस द्वारा शुरू की गई थीं, लेकिन उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार के तहत उनमें देरी हुई है. उन परियोजनाओं में तेजी लाई जाएगी.

शिंदे को शिवसेना के 40 विधायकों का मिला था समर्थन

उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद शिंदे और फडणवीस ने 30 जून को पदभार ग्रहण किया था. ठाकरे को शिवसेना में बड़े पैमाने पर विद्रोह का सामना करना पड़ा था. शिवसेना के 40 विधायकों और 10 निर्दलीय विधायकों ने पिछले महीने ठाकरे पर पार्टी के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के आदर्शों से भटकने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस और राकांपा के साथ बने गठबंधन महाराष्ट्र विकास अघाड़ी से किनारा कर लिया था. इसे भी पढ़ें-JSSC-">https://lagatar.in/dharna-in-front-raj-bhavan-demanding-cancellation-of-jssc-je-exam/">JSSC-

JE परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर राजभवन के सामने धरना [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही