Search

दिल्ली : ज्वेलरी शोरूम में हैरत अंगेज चोरी, चोरों ने 20-25 करोड़ रुपए के जेवरात उड़ाये

New Delhi : दिल्ली के एक ज्वेलरी शोरूम में हैरत अंगेज चोरी होने की खबर है. कहा जा रहा है कि 20-25 करोड़ रुपए की चोरी हुई है. खबरों के अनुसार दिल्ली के भोगल इलाके में स्थित उमराव ज्वेलर के यहां चोरों ने हाथ साफ किये हैं. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें
बताया जा रहा है कि चोर दीवार में सेंध लगा कर  शोरूम में स्ट्रांग रूम तक पहुंचे. शोरूम के मालिक संजीव जैन ने बताया कि वे रविवार को दुकान बंद कर चले गये थे.यहां सोमवार को छुट्टी रखी जाती है. आज मंगलवार की सुबह जब दुकान खोली तो पूरी दुकान में धूल नजर आयी. उसके बाद दीवार में छेद नजर आया.

स्ट्रांग रूम की दीवार में छेद कर 20-25 करोड़ के जेवरात चोरी किये 

चोर स्ट्रांग रूम की दीवार में बड़ा छेद कर  अंदर घुसे और 20-25 करोड़ के जेवरात चोरी कर लिये. इनमें 5-7 लाख रुपए की नकद भी शामिल है. दुकानदार के अनुसार चोरों ने CCTV कैमरा भी खराब कर दिया, निजामुद्दीन थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गयी है. पुलिस शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है. पुलिस को शक है कि चोरी रविवार को की गयी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment