New Delhi: चर्चित श्रद्धा वॉकर हत्याकांड में दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दायर कर दी है. जानकारी के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में छह हजार पन्नों का चार्जशीट दायर की है. हैरानी की बात यह आ रही है कि आरोपी आफताब अपने वकील तक को यह चार्जशीट नहीं दिखाना चाहता है. बता दें कि आफताब ने बीते साल 18 मई को दिल्ली के छतरपुर इलाके में एक किराए के फ्लैट में गला दबाकर श्रद्धा की हत्या कर दी थी. हत्या के बाद उसके शव को 35 टुकड़ों में करके रेफ्रिजरेटर में रख दिया था. बाद में इन टुकड़ों को कई दिनों तक महरौली के जंगलों में फेंकता रहा था. इसे पढ़ें- आईसीसी">https://lagatar.in/%e0%a4%86%e0%a4%88%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a5%80-2022-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%b5%e0%a4%a8%e0%a4%a1%e0%a5%87-%e0%a4%9f%e0%a5%80%e0%a4%ae-%e0%a4%91%e0%a4%ab-%e0%a4%a6/">आईसीसी
2022 मेन्स वनडे टीम ऑफ द ईयर में भारत के दो खिलाड़ी, बाबर आजम कप्तान
उपचुनाव आजसू जीतेगी और 2024 में डबल इंजन की सरकार बनेगी- देव शरण भगत [wpse_comments_template]
2022 मेन्स वनडे टीम ऑफ द ईयर में भारत के दो खिलाड़ी, बाबर आजम कप्तान
100 से अधिक गवाह
जानकारी के अनुसार, इस चार्जशीट में फोरेंसिंक और इलेक्ट्रॉनिक सबूतों के आधार पर 100 गवाहों की लिस्ट तैयार की गई है. छतरपुर के जंगलों से बरामद हड्डियों और उनकी DNA रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई थी कि हड्डियां श्रद्धा की ही थीं. इसे भी चार्जशीट का हिस्सा बनाया गया है. इसके अलावा अफताब पूनावाला का कबूलनामा और नार्को टेस्ट की रिपोर्ट भी कोर्ट में पेश की गई है. हालांकि इन दोनों रिपोर्ट की कोर्ट में बहुत अहमियत नहीं है. लीगल एक्सपर्ट इसकी समीक्षा कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें- रामगढ़">https://lagatar.in/ajsu-will-win-ramgarh-bypoll-and-double-engine-government-will-be-formed-in-2024-dev-sharan-bhagat/">रामगढ़उपचुनाव आजसू जीतेगी और 2024 में डबल इंजन की सरकार बनेगी- देव शरण भगत [wpse_comments_template]
Leave a Comment