Search

 
 
 

दिल्ली : कालका मंदिर में जागरण के दौरान स्टेज गिरने से मची भगदड़, एक की मौत, 17 घायल

 
NewDelhi :  दिल्ली के कालका मंदिर में बीती रात जागरण के दौरान में स्टेज गिर गया. स्टेज गिरने से एक महिला की मौत हो गयी. वहीं 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे के बाद घटनास्थल में भगदड़ मच गयी. आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इधर पुलिस ने इस मामले में आयोजकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 337/304A/188 के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच में जुटी है. बताया जाता है कि कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं दी गयी थी. हालांकि कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पर्याप्त कर्मचारी तैनात किये गये थे.

मंच पर ज्यादा लोगों के चढ़ने की वजह से गिरा 

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के महंत परिसर के कालकाजी मंदिर में 27 जनवरी की देर रात माता का जागरण चल रहा था.  इस जागरण में हजारों की संख्या में श्रद्धालु आयोजकों और वीआईपी के परिवारों के बैठने के लिए लकड़ी और लोहे के फ्रेम से बनाये गये मंच पर चढ़ गये. जिसकी वजह से वह गिर गया और उसके नीचे बैठे 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने 45 वर्षीय महिला को मृत घोषित कर दिया. वहीं 16 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही