Search

 
 
 

दिल्ली के व्यापारियों की सोनिया गांधी से गुहार, दीपावली है,1 नवंबर की रैली टलवा दें

National News : सीटीआई ने कहा है कि  हम राहुल गांधी को तीन बार पत्र लिखकर निवेदन कर चुके हैं,  लेकिन हमारी सुनवाई नहीं हो रही है, अब अंतिम उम्मीद सोनिया गांधी से है. सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने सोनिया गांधी को पत्र लिख कर कहा कि हम रैली के विरोध में  नहीं है.  हम आपसे  दीपावली के इस पीक सीजन में अपनी रोजी-रोटी बचाने के लिए हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहे हैं.
 
सोनिया गांधी (फाइल फोटो)

 National News : चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्य़क्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर गुहार लगाई है कि एक नवंबर की रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली टाल दी जाय़े. रैली का आयोजन दीपावली के बाद 10 या 11 नवंबर के बाद किया जाये. 

 

सीटीआई ने कहा है कि  हम राहुल गांधी को तीन बार पत्र लिखकर निवेदन कर चुके हैं,  लेकिन हमारी सुनवाई नहीं हो रही है, अब अंतिम उम्मीद सोनिया गांधी से है. सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने सोनिया गांधी को पत्र लिख कर कहा, "हम रैली के विरोध में  नहीं है. आपसे  दीपावली के इस पीक सीजन में अपनी रोजी-रोटी बचाने के लिए हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहे हैं."

 

उन्होंने याद दिलाया कि  6 नवंबर को धनतेरस और 8 नवंबर को दीपावली है, 1 नवंबर,  रविवार पर्व की तैयारी का सबसे पीक दिन है.  इसके साथआशंका जताई की अगर 1 नवंबर को 10 लाख लोग और 15-20 हजार वाहन मध्य दिल्ली में घुसे तो बाजारों में रोजाना होने वाला 10-12 हजार करोड़ का कारोबार ठप हो जायेगा.  

 

  
 
 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही