Delhi : दिल्ली के आनंद पर्वत थाना क्षेत्र में रोहतक रोड पर दर्दनाक हादसा हुआ है. जहां सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूरों पर अनियंत्रित ट्रक पलट गयी है. इस हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गयी है. वहां मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में जब्त कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गयी. इसे भी पढ़ें - पटना">https://lagatar.in/patna-mukesh-sahnis-statement-increased-the-political-temperature-said-pm-modi-is-very-popular-a-lot-changes-with-time-in-politics/">पटना
: मुकेश सहनी के बयान ने बढ़ाई सियासी पारा, कहा- पीएम मोदी काफी लोकप्रिय, राजनीति में समय के साथ-साथ बहुत कुछ बदलता है
: ट्रक ने 3 बसों को मारी टक्कर, 13 की मौत, सीएम ने मुआवजे का किया ऐलाऩ [wpse_comments_template]
: मुकेश सहनी के बयान ने बढ़ाई सियासी पारा, कहा- पीएम मोदी काफी लोकप्रिय, राजनीति में समय के साथ-साथ बहुत कुछ बदलता है
सभी मजदूर मध्य प्रदेश में टीकमगढ़ के रहने वाले थे
पुलिस ने बताय़ा कि हादसे में ट्रक के नीचे दबे तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि चौथे मजदूर को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई है. सभी मजदूर मध्य प्रदेश में टीकमगढ़ के रहने वाले थे और यहां सड़क निर्माण कार्य में लगे थे. यह हादसा शुक्रवार की रात करीब 1.27 बजे हुआ है. जिसमें4 मजदूर दब गये है.क्रेन मंगाकर ट्रक को सड़क के किनारे लगाया गया
पुलिस ने तत्काल क्रेन मंगाया और ट्रक को उठाकर किनारे किया. अंदर फंसे चारों मजदूरों को बाहर निकाला गया.पुलिस ने बताया कि इतने समय में तीन मजदूरों की मौत हो चुकी थी. जबकि चौथे मजदूर की सांसे चल रही थी.उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है. पुलिस ने बताया कि ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी. सड़क के मोड़ पर इसका संतुलन बिगड़ गया. ट्रक चालक ने ब्रेक लगाया, लेकिन इतने समय ट्रक झुक गया था और देखते ही देखते वहीं पर पलट गया. इसे भी पढ़ें - MP">https://lagatar.in/mp-truck-hit-3-buses-13-died-cm-announced-compensation/">MP: ट्रक ने 3 बसों को मारी टक्कर, 13 की मौत, सीएम ने मुआवजे का किया ऐलाऩ [wpse_comments_template]
Leave a Comment