Search

 
 
 

दिल्ली जल संकट : अनशन पर बैठी आतिशी की तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती

 
NewDelhi :  राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट को लेकर 21 जून से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी दिल्ली की जल मंत्री आतिशी की देर रात तबीयत बिगड़ गयी. जिसके बाद उन्हें लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया. जानकारी के अनुसार, जल मंत्री का शुगर लेवल कम हो गया था. इसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल आतिशी डॉक्टरों की निगरानी में हैं. इस बात की जानकारी आप ने दी.

एलएनजेपी के आईसीयू में भर्ती है आतिशी

‘आप’ ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में बताया कि जल संसाधन मंत्री आतिशी की तबीयत बिगड़ गयी. आधी रात को उनका शुगर लेवल 43 और देर रात तीन बजे 36 पर आ गया था. जिसके बाद उन्हें तुरंत एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी. पार्टी ने कहा कि पिछले पांच दिन से आतिशी ने कुछ नहीं खाया है और वह दिल्ली के हिस्से का पानी छोड़े जाने की हरियाणा सरकार से मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर हैं. उन्हें एलएनजेपी के आपातकालीन आईसीयू में भर्ती कराया गया है.  हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही