Search

 
 
 

दिल्ली : कमरे से मिला महिला का शव, लिव-इन पार्टनर की तलाश

 
NewDelhi : दिल्ली के रोहिणी में एक कमरे से 36 वर्षीय महिला की लाश मिली है. जानकारी के अनुसार, महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहती थी. उसका पार्टनर भी गायब है. पुलिस महिला के लिव इन पार्टनर पर शक जता रही है और उसकी तलाश कर रही है. रोहिणी दक्षिण थाना की पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.  पुलिस ने बताया कि महिला उत्तर प्रदेश के आगरा की रहने वाली थी. पूछताछ से पता चला है कि महिला एक व्यक्ति के साथ पिछले 10 दिनों से किराये के घर में रह रही थी. घर के मालिक के अनुसार, दोनों को आखिरी बार गुरुवार को देखा गया था. (पढ़ें, टीवी">https://lagatar.in/this-tv-actress-will-make-a-splash-in-2023-too-some-bollywood-some-going-to-debut-in-marathi-cinema/">टीवी

की ये एक्ट्रेस 2023 में भी मचाएंगी धूम, कोई बॉलीवुड, तो कोई मराठी सिनेमा में करने जा रहा डेब्यू)

मकान मालिक ने पुलिस को दी जानकारी

पुलिस के अनुसार, मकान मालिक ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी थी कि मंगोलपुर कलां गांव में एक महिला अपने कमरे में मृत पायी गयी है. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर बीएसए अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया. मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि जब वे दूसरी मंजिल पर आये तो कमरे का दरवाजा हल्का खुला पाया. अंदर जाकर देखा तो शरीर अचेत अवस्था में मिला. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-police-challenged-to-rein-in-organized-criminal-gangs/">झारखंड

पुलिस पर संगठित आपराधिक गिरोह के ऊपर लगाम लगाने की चुनौती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही