Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

द‍िल्‍ली मह‍िला आयोग की अध्‍यक्ष स्‍वाती मालीवाल के साथ बदसलूकी, कार से घसीटा

Delhi : दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को एक कार चालक ने 10 से 15 मीटर तक घसीटा. इस घटना में वह बाल-बाल बच गईं. घटना दिल्ली एम्स के पास घटी. सूचना म‍िलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. स्वाती मालीवाल ने ट्वीट कर बताया कि कल देर रात वह दिल्ली में महिला सुरक्षा के हालात का जायजा ले रहीं थी. तभी एक गाड़ी वाले ने नशे की हालत में उनसे छेड़छाड़ की. जब उन्होंने उसे पकड़ा तो गाड़ी के शीशे में उनका हाथ बंद कर कार चालक ने उन्हें घसीटा. मालीवाल ने आगे कहा कि भगवान ने जान बचाई. यदि दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं, तो हाल सोच लीजिए. पुल‍िस की मानें तो रात 3.11 बजे एक पीसीआर पर उन्हें एक कॉल आया कि एम्स बस स्टॉप के पीछे सफेद रंग की बलेनो कार के चालक ने एक महिला को गलत इशारे किए और उन्हें घासीटा, लेकिन महिला बचने में कामयाब रहीं. रात 3.12 बजे पुलिस ने बलेनो कार के बारे में मैसेज प्रसारित किया. आरोपी चालक को गाड़ी सहित रात 3.34 बजे पकड़ लिया गया. जानकारी के अनुसार पकड़ा गया आरोपी संगम विहार का रहने वाला है. उसका नाम हरीश चंद्र (47) है. उसके पिता का नाम दुर्जन सिंह बताया जा रहा है. बाद में पुलिस को पता चला कि जिस महिला से छेड़छाड़ हुई है, वह दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल है. जानकारी यह भी सामने आ रही है कि जिस समय ये घटना हुई, स्वाति के ही साथ उनकी टीम के कुछ दूसरे लोग मौजूद थे. उनलोगों ने घटना का वीडियो बनाया है. पुलिस उस वीडियो के आधार पर ही आगे की जांच करने की तैयारी कर रही है. इसे भी पढ़ें : ब्रिटिश">https://lagatar.in/british-mp-slams-bbc-for-attacking-pm-modi-says-it-is-biased-reporting/">ब्रिटिश

सांसद ने पीएम मोदी पर हमला करने के लिए BBC की निंदा की, कहा, यह पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग है
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही