Search

 
 
 

दिल्ली की हवा हुई जहरीली, एयर क्वालिटी इंडेक्स 266, नोएडा में एक्यूआई 311 दर्ज

 
New Delhi : राष्ट्रीय राजधानी और एनसीआर की हवाएं दिवाली से पहले ही खराब हो गयी है. इन इलाकों हवाओं में प्रदूषण स्तर काफी बढ़ गया है. कई इलाकों की हवा में प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में है. कुछ जगहों पर गंभीर स्थिति बन गयी है. जो चिंताजनक है. सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार, 23 अक्टूबर की सुबह दिल्ली की एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 266 दर्ज की गयी. वहीं नोएडा का हाल दिल्ली से बुरा है. यहां की एक्यूआई रविवार सुबह को 311 AQI दर्ज की गयी. जो बेहद खराब श्रेणी में आता है.

दिवाली से दिल्ली की हवा हो सकती है दमघोंटू

SAFAR के अनुसार, दिवाली में दिल्ली की हवा और खराब हो जायेगी. 24 अक्टूबर को दिल्ली का एक्यूआई 266 से बढ़कर 334 पहुंच सकता है. वहीं नोएडा में एयर क्वालिटी इंडेक्स 368 होने की संभावना है. SAFAR ने संभावना जतायी है कि दिवाली से पंजाब हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर से हवाओं का रुख दिल्ली की ओर हो जायेगा. ऐसे में दिल्ली में पराली के धुएं का प्रदूषण बढ़ेगा. ऐसे में अगर दिल्ली में पटाखे जलाये गये तो ये स्थिति और बिगड़ सकती है. इससे दिल्ली में कई जगह प्रदूषण का हॉट स्पॉट बनने की भी आशंका है. अगर ऐसा हुआ तो दिवाली के दिन से ही दिल्ली की हवा दमघोंटू हो सकती है. ऐसे में क्रानिक डिजीज के मरीजों को भारी मुश्किल हो सकती है.

वायु की गुणवत्ता खराब होने से सांस लेने में होती है दिक्कत

बता दें कि शून्य से 50 के बीच AQI अच्छा, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच AQI ‘गंभीर’ माना जाता है. वायु प्रदूषण बढ़ने से लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित होता है. वहीं मरीजों को और भी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वायु की गुणवत्ता के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती है. एयर क्वालिटी इंडेक्स 100 से अधिक होने पर फेफड़ों, अस्थमा और हृदय रोगों जैसी बीमारी होने की आशंका बढ़ जाती है. इसे भी पढ़ें : लखनऊ">https://lagatar.in/passenger-bus-collided-with-dumper-on-lucknow-expressway-4-killed-42-injured-bus-blew-up/">लखनऊ

एक्सप्रेसवे पर यात्री बस डंपर से टकरायी, 4 की मौत, 42 घायल, बस के परखच्चे उड़े
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही