Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिरसा की घोषणा, 31 मार्च के बाद 15 साल पुराने वाहनों को ईंधन नहीं...

दिल्ली के बड़े होटलों, बड़े कार्यालय परिसर, दिल्ली हवाई अड्डे पर प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए एंटी-स्मॉग गन लगाना अनिवार्य किया जायेगा.  New Delhi : दिल्ली में 31 मार्च के बाद 15 साल पुराने वाहनों पर प्रतिबंध लग जायेगा. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने यह घोषणा की है. कहा कि 31 मार्च के बाद 15 साल पुराने वाहनों को ईंधन नहीं दिया जायेगा. उन्होंने पर्यावरण सुधार के संबंध में आदेश जारी किया है कि दिल्ली के बड़े होटलों, बड़े कार्यालय परिसर, दिल्ली हवाई अड्डे पर प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए एंटी-स्मॉग गन लगाना अनिवार्य किया जायेगा. यह व्यावसायिक परिसरों के लिए अनिवार्य होगा. मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि फैसला लिया गया कि दिल्ली में क्लाउड सीडिंग के लिए हमें जो भी अनुमति चाहिए, हम लेंगे, हम यह सुनिश्चित करेंगे कि जब दिल्ली में गंभीर हो रहे प्रदूषण को लेकर क्लाउड सीडिंग के माध्यम से बारिश कराया जाना सुनिश्चित करेंगे ताकि प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके. हर खबर के लिए हमें फॉलो करें
Whatsapp Channel : https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q
">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X) : https://x.com/lagatarIN
">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

Google news : https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3
">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही