NewDelhi : दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है. चुनाव आयोग के अनुसार दिल्ली चुनाव में इस बार कुल 1.55 करोड़ से ज्यादा वोटर्स वोट डालेंगे. वोटरों में पुरुष मतदाताओं की संख्या 83,49,645 और महिला वोटर्स की संख्या 71,73,952 है. थर्ड जेंडर की बात करें तो इनकी संख्या 1,261 है. जान लें कि दिल्ली में 2020 के विधानसभा चुनाव की तुलना में 7.26 लाख और 2024 के लोकसभा चुनाव की तुलना में 3.10 लाख वोटर्स बढ़ गये हैं. 2020 के चुनाव के समय दिल्ली में 1.47 करोड़ वोटर्स थे. पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव के समय दिल्ली में वोटर्स की संख्या 1.52 करोड़ से ज्यादा थी. वोटर लिस्ट जारी करने का मुद्दा इसलिए अहम है कि चुनाव आयोग ने दिल्ली के वोटर्स की अंतिम लिस्ट विवाद के बीच जारी की है. दिल्ली में फरवरी महीने में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. जान लें कि कुछ दिन पहले दिल्ली पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर मतदाता सूची से मतदाताओं के नाम कटवाने के लिए आवेदन दाखिल करने के आरोप लगाया था.
विवादों के बीच दिल्ली की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, इस बार 1.55 करोड़ से ज्यादा वोटर्स, 3.10 लाख वोटर्स बढ़े
Last Updated: Jan 06, 2025 12:00 AM (IST)