Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दिल्ली के सोना कारोबारी का पैसा लेकर भागने का मामलाः युवक के पास मिले 6.54 करोड़

Ranchi: दिल्ली के सोना कारोबारी टेक चंद सोनी का पैसा लेकर भाग रहे युवक को गुमला पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार था. पुलिस ने उसके पास से करीब 6.54 करोड़ रुपये और सोने के जेवरात बरामद किए हैं. बताते चलें कि गुमला एसपी को बीते चार अप्रैल को गुप्त सूचना मिली थी कि तीन व्यक्ति दिल्ली स्थित करोलबाग के गली नंबर 06 में रहने वाले सोना व्यापारी के अपार्टमेंट से करीब 6-7 करोड़ कैश लेकर भागे हैं जो गुमला के रास्ते राउरकेला जा रहे हैं. [caption id="attachment_601122" align="aligncenter" width="1599"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/3-3.jpg"

alt="" width="1599" height="899" /> बरामद कैस को सील करते अधिकारी[/caption]

वाहन चेकिंग के दौरान बरामद हुए रुपये

मिली सूचना के आधार पर एसपी के द्वारा अविलम्ब गुमला-लोहरदगा रोड पर वाहन चेकिंग लगाने का निर्देश दिया गया. चार अप्रैल की रात 11.55 बजे छापेमारी में शामिल पुलिसकर्मियों के द्वारा चन्दाली स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास वाहन चेकिंग प्रारंभ किया गया. इसी दौरान रात के करीब 1.30 बजे वहां गुप्ता बस पहुंची. जिसे पुलिस की टीम के द्वारा रोका गया. जिसके बाद मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में बस के अंदर और बस की डिक्की की तलाशी ली. तलाशी के क्रम में बस के पीछे वाली डिक्की में पांच बैग सभी में सामान भरा बंद अवस्था में बरामद किया गया. इस संबंध में उक्त बस में सवार यात्रियों से डिक्की में रखे ट्रॉली बैग के संबंध में पूछताछ की गई. तब एक व्यक्ति सामने आया और सभी सामानों का मालिक खुद को बताया, और उसने अपना नाम मो. फरीद खान बताया. इसे पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/the-pain-of-losing-the-real-tiger-of-jharkhand-is-unbearable-shilpi-neha-tirkey/">झारखंड

के असली टाइगर को खोने की पीड़ा असहनीय : शिल्पी नेहा तिर्की

चोरी की बात स्वीकारी

पुलिस ने जब फरीद से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि दिल्ली के करोलबाग गली नंबर 06 से चोरी किया हुआ लगभग 6-7 करोड़ कैश और अन्य सामान है. जिसे इन्होंने अपने दो दोस्त विशाल मंडल और मो. कैफ की सहायता से योजनाबद्ध तरीके से चोरी कर दिल्ली से डालटनगंज आने वाली बस पर चढ़े. तीनों डालटनगंज पहुंचे और वहां से राउरकेला जाने वाली गुप्ता बस पर चढ़े और सभी बैग को डिक्की में डालकर राउरकेला जा रहे थे. इसी बीच बस से आ रहे दो व्यक्ति विशाल मंडल और मो. कैफ बहाना बनाकर उतर गए, और फरीद खान बस से नहीं उतरा और आगे चन्दाली के पास छोटे-बड़े पांच बैग में रखे कैश के साथ पकड़ा गया. इसे भी पढ़ें-प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/governor-cp-radhakrishnan-met-prime-minister-modi-got-assurance-of-cooperation-in-the-development-of-the-state/">प्रधानमंत्री

मोदी से मिले राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, राज्य के विकास में सहयोग का मिला भरोसा
पूछताछ करने पर फरीद ने बताया कि इनका एक दोस्त विशाल मंडल जनवरी महीने में अपने चाचा सुनील कुमार मंडल की मदद से दिल्ली के सोना व्यापारी टेकचन्द सोनी के पास काम पर रखवाया, जो अपने दोस्त मो. फरीद खान और मो. कैफ को बुलाकर अपार्टमेंट के अलमीरा में रखे दो सोने की चैन को पहनकर और कैश को छोटे बड़े पांच बैंग एवं ट्रॉली बैग में भरकर वहां से बस के माध्यम से डालटनगंज आये और यहां से गुप्ता बस से गुमला के रास्ते राउरकेला जा रहे थे. इससे पहले पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही