Search

रांची के बिल्डर व फाइनांसर कृष्ण गोपालका से 10 करोड़ की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर बाप-बेटे को उड़ा देने की धमकी

Ranchi: राजधानी रांची के प्रसिद्ध बिल्डर और फाइनांसर कृष्ण गोपालका से 10 करोड़ की रंगदारी मांगी गई है. रंगदारी की मांग दुबई में बैठे गैंगस्टर प्रिंस खान ने की है. प्रिंस खान ने धमकी दी है कि अगर रंगदारी की रकम नहीं दी, तो कृष्ण गोपालका व उनके बेटे को जान से मार दिया जायेगा. प्रिंस खान ने कृ्ष्ण गोपालका के बेटे को भी उनके वाट्सएप पर वीडियो भेज करके धमकी दी है. कृष्ण गोपालका ने इसे लेकर लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है.
 
  • दुबई में छिपा है धनबाद के वासेपुर का अपराधी प्रिंस खान.
  • रांची के बड़े बिल्डर व फाइनांसर हैं कृष्ण गोपालका.
  • बिल्डर ने लालपुर थाना में दर्ज करायी प्राथमिकी.
  • बिल्डर के वाट्सएप पर वीडियो भेज कर धमकाया.

Ranchi: राजधानी रांची के प्रसिद्ध बिल्डर और फाइनांसर कृष्ण गोपालका से 10 करोड़ की रंगदारी मांगी गई है. रंगदारी की मांग दुबई में बैठे गैंगस्टर प्रिंस खान ने की है. प्रिंस खान ने धमकी दी है कि अगर रंगदारी की रकम नहीं दी, तो कृष्ण गोपालका व उनके बेटे को जान से मार दिया जायेगा. प्रिंस खान ने कृ्ष्ण गोपालका के बेटे को भी उनके वाट्सएप पर वीडियो भेज करके धमकी दी है. कृष्ण गोपालका ने इसे लेकर लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है.

जानकारी के मुताबिक लालपुर थाना में दर्ज शिकायत में कृ्ष्ण गोपालका ने पुलिस को बताया है कि 14 सितंबर की दोपहर करीब 2.00 बजे उनके मोबाइल नंबर पर एक व्हाट्सऐप वीडियो कॉल आया. यह कॉल 9163475471 नंबर से किया गया था. कॉल करने वाले ने खुद को प्रिंस खान बताया और जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद व्हाट्सऐप मैसेज के जरिए 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई.

शिकायत के मुताबिक धमकी भरे मैसेज में कहा गया कि अगर पैसा नहीं दिया गया तो उन्हें और उनके बेटे को मार दिया जाएगा. देर रात दोबारा कॉल आने पर कृष्ण गोपालका ने उस नंबर को ब्लॉक कर दिया. नंबर ब्लॉक करने के बाद 15 सितंबर को प्रिंस खान ने दूसरे नंबर (447449856308) से धमकी भरे मैसेज और रिकॉर्डिंग भेजी. इतना ही नहीं, उसने कृष्ण गोपालका के घर और ऑफिस का वीडियो भी भेजा. इस वीडियो के जरिए प्रिंस खान ने यह दिखाने की कोशिश की कि उसके गुर्गे शहर में उन पर नजर रखे हुए हैं.

बेटे को भी किया गया कॉल

जब कृष्ण गोपालका ने दूसरा नंबर भी ब्लॉक कर दिया, तो प्रिंस खान ने उनके बेटे को व्हाट्सऐप मैसेज और कॉल करना शुरू कर दिया. 9163475471 नंबर से बेटे के मोबाइल पर हथियार से गोली चलाने का वीडियो भी भेजा गया. प्रिंस खान ने बेटे से कहा कि वह अपने पिता को नंबर अनब्लॉक करने के लिए कहे, नहीं तो दोनों बाप-बेटे को अपनी जान गंवानी पड़ेगी. इस धमकी भरे कॉल और मैसेज से पूरा परिवार दहशत में है. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही