Search

 
 
 

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की गिरफ्तारी की मांग, आदित्य साहू ने दी राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी

Ranchi News: उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि पर ऐसे गंभीर आरोप लगना झारखंड को शर्मसार करने वाला है. बच्ची को पढ़ाने-लिखाने और भविष्य संवारने का भरोसा देकर विधायक ने अपने आवास पर बुलाया. पीड़िता ने विधायक के परिजनों पर मारपीट और प्रताड़ित करने के आरोप भी लगाए हैं. साहू ने मामले की निष्पक्ष जांच और सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की.
 
आदित्य साहू

Ranchi News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है. विधायक पर 14 वर्षीय आदिवासी बच्ची के यौन शोषण, दुष्कर्म और गर्भपात कराने के गंभीर आरोप लगे हैं. साहू ने पीड़िता और उसके परिवार को तत्काल सुरक्षा देने की भी मांग की.

 

उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि पर ऐसे गंभीर आरोप लगना झारखंड को शर्मसार करने वाला है. बच्ची को पढ़ाने-लिखाने और भविष्य संवारने का भरोसा देकर विधायक ने अपने आवास पर बुलाया. पीड़िता ने विधायक के परिजनों पर मारपीट और प्रताड़ित करने के आरोप भी लगाए हैं. साहू ने मामले की निष्पक्ष जांच और सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की.

इसे भी पढ़ें - 

 

कांग्रेस नेतृत्व पर भी उठाए सवाल 

साहू ने राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए पूछा कि पार्टी अपने विधायक के खिलाफ क्या कार्रवाई करेगी. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झामुमो से भी स्पष्ट करने को कहा कि गठबंधन सरकार आरोपी विधायक को बचाएगी या पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए निष्पक्ष कार्रवाई करेगी.

 

उन्होंने चेतावनी दी कि आरोपी विधायक की गिरफ्तारी और पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हुई, तो भाजपा सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी. जरूरत पड़ने पर राज्यव्यापी आंदोलन भी किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही