Search

 
 
 

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, 10 अक्टूबर से CJP का ‘दिल्ली चलो’ अभियान

Lagatar Desk :  CJP ने अपने आधिकारिक X हैंडल के माध्यम से इस अभियान की घोषणा की है. पार्टी ने कहा है कि अभियान का उद्देश्य लोकतंत्र की रक्षा और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर आवाज उठाना है. यह भी कहा है कि यदि दिल्ली पहुंचने के दौरान पुलिस या सुरक्षा बलों द्वारा प्रदर्शनकारियों को रास्ते में कहीं रोका जाता है, तो जिस स्थान पर उन्हें रोका जाएगा, वहीं से आंदोलन जारी रखा जाएगा.
 
CJP का ‘दिल्ली चलो’ अभियान

Lagatar Desk :  मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने ‘दिल्ली चलो’ अभियान की घोषणा की है. CJP ने कहा है कि यदि 10 अक्टूबर तक ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा नहीं देते हैं, तो 10 अक्टूबर से देशभर से समर्थक दिल्ली के जंतर-मंतर की ओर कूच करेंगे.

 

CJP ने अपने आधिकारिक X हैंडल के माध्यम से इस अभियान की घोषणा की है. पार्टी ने कहा है कि अभियान का उद्देश्य लोकतंत्र की रक्षा और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर आवाज उठाना है. यह भी कहा है कि यदि दिल्ली पहुंचने के दौरान पुलिस या सुरक्षा बलों द्वारा प्रदर्शनकारियों को रास्ते में कहीं रोका जाता है, तो जिस स्थान पर उन्हें रोका जाएगा, वहीं से आंदोलन जारी रखा जाएगा.

 

CJP ने उसी स्थान को ‘जंतर-मंतर’ बनाने की बात कही है, जहां उन्हें पुलिस या सुरक्षाबल रोकेंगे. पार्टी ने कहा है कि वह लोकतंत्र की रक्षा की इस मुहिम में महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर आगे बढ़ेंगे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही