Search

विभावि के कार्यक्रम में बदलाव की मांग, छात्र नेता ने आयुक्त को लिखा पत्र

Hazaribagh : विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में मानव संसाधन विकास विभाग (एचआरडी) की ओर से 27 और 28 मार्च को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बदलाव की मांग की गई है. झारखंड मुक्ति मोर्चा छात्र संघ के विश्वविद्यालय अध्यक्ष चंदन सिंह ने कहा है कि उन तिथियों को झारखंड के कुलाधिपति सह राज्यपाल और मुख्यमंत्री का आगमन सुनिश्चित हुआ है. ऐसे में हजारीबाग जिले में रामनवमी को लेकर विधि-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होगी. चूंकि 28 मार्च को हजारीबाग में रामनवमी का मंगला जुलूस निकलेगा. इस आलोक में झारखंड मुक्ति मोर्चा छात्र संघ के विश्वविद्यालय अध्यक्ष ने विधि-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए उस कार्यक्रम को अन्य तिथि या अन्य स्थान पर आयोजित करने के लिए एचआरडी से निवेदन करने का आग्रह किया है. इसे भी पढ़ें : रामनवमी">https://lagatar.in/instructions-for-drop-gate-and-barricading-at-54-places-of-hazaribagh-in-ram-navami-will-be-monitored-by-drone/">रामनवमी

में हजारीबाग के 54 जगहों पर ड्रॉप गेट और बैरिकेडिंग करने का निर्देश, ड्रोन से रखी जाएगी नजर 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp