Search

 
 
 

सूचना आयुक्तों की जल्द नियुक्ति की मांग, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

 
Ranchi : राज्य भर से जुटे आरटीआई कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सूचना आयुक्तों और मुख्य सूचना आयुक्त की शीघ्र नियुक्ति की मांग को लेकर राज्यपाल रमेश बैस और मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को ज्ञापन सौंपा. कहा कि संसद से पारित सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 आम आदमी के अधिकारों के हितों के सुरक्षा के लिए बनाया गया था. लेकिन राज्य में सूचना आयुक्त न होने के कारण किसी भी तरह का जवाब विभाग द्वारा नहीं मिल पा रहा है. कार्यकर्ताओं ने मांग कि है कि आरटीआई से संबंधित कार्य प्रशासन द्वारा न्यायपूर्ण तरीके से किया जाए. आरटीआई कार्यकर्ताओं को विशेष सुरक्षा अधिनियम के तहत सुरक्षा दी जाए. आरटीआई कार्यकर्ताओं के विरुद्ध किसी प्रकार का झूठा मुकदमा दर्ज न हो.

ये थे मौजूद

ज्ञापन देनेवालों में सरफराज अंसारी, बरुण कुमार महतो, रंजीत महतो, धूमेश्वर पाहन, मोहम्मद रिहान, अर्पणा बाड़ा, संतोष गुप्ता, चंद्रमोहन सिंह मुंडा, धर्मेंद्र कुमार मधुकर, शिवनाथ प्रसाद, ओम प्रसाद, मनोज सिंह, संजय पाहन, मोहम्मद नसीम, राहुल पाहन, विवेक पाहन, एनामुल हक, इंदु देवी, समसुल अंसारी, श्याम मुरारी प्रसाद, सोनी देवी, विष्णु देव गिरी, हसीबुर रहमान, रागिनी शर्मा, रामदेव कुमार मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें – सतबरवा">https://lagatar.in/had-gone-from-satbarwa-to-bring-the-bride-remained-hostage-for-7-hours/">सतबरवा

से गए थे दुल्हन लाने, 7 घंटे बंधक बने रहे, 8 लाख हर्जाना भरकर खाली हाथ लौटे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही