Search

 
 
 

हजारीबाग से महानगरों के लिए जल्‍द यात्री ट्रेन की मांग, नहीं तो 30 से मालगाड़ी बंद कराने की चेतावनी

 
Hazaribagh : हजारीबाग में रेल जोड़ो जन आंदोलन के सदस्यों ने बैठक की. इसकी अध्यक्षता करते हुए शशि केशरी ने कहा कि हजारीबाग से महानगरों के लिए जल्द यात्री ट्रेन नहीं जुड़ी, तो 30 जनवरी से मालगाड़ी नहीं चलने देंगे. हजारीबाग से जो ट्रेन कोयला ढो रही है, उसे बंद कराया जाएगा. 10 अक्टूबर 2022 को लोगों ने रेलवे स्टेशन में जन आंदोलन किया था. उस वक्‍त महानगरों से हजारीबाग रेलवे स्टेशन को जोड़ने की मांग की थी. इसको लेकर लगभग चार माह पहले रेल मंत्री को अल्टीमेटम दिया गया था कि 30 जनवरी 2023 तक हजारीबाग शहर को सभी महानगरों से जोड़ने के लिए यात्री ट्रेन दी जाए. लेकिन रेल मंत्री ने इस बात की अनदेखी की. अब समय आ गया है, रेल मंत्री के समक्ष चुनौतीपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी जाए. हजारीबाग रेल जोड़ो जन आंदोलन के सभी कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि अपनी क्षमता के अनुसार इस महा आंदोलन की तैयारी में जुट जाएं. साथ ही हजारीबाग की जनता से भी अनुरोध किया कि 30 जनवरी सुबह 10 बजे रेलवे स्टेशन पहुंच कर हजारीबाग रेल रोको जन आंदोलन को सफल बनाने में अपना योगदान दें. बैठक में संरक्षक प्रशांत प्रधान, प्रवक्ता उदय मेहता, दीप प्रकाश नारायण, उपाध्यक्ष सनी वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष वर्मा, सूचना प्रभारी जागेश्वर साहू, धीरज कुमार, राजकुमार, चंदन कुमार, अनिल यादव, कुश सिन्हा, मनीष शर्मा, संदीप पांडे, धीरज कुमार आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :  सेना">https://lagatar.in/army-jawan-shot-his-tenant-accused-arrested/">सेना

के जवान ने अपने किरायेदार को मारी गोली,आरोपी गिरफ्तार 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही