Search

 
 
 

गढ़वा रोड जंक्शन पर फुट ओवर ब्रिज की मांग तेज, ललन प्रसाद ने किया भूख हड़ताल

 
मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को व्यापक रूप दिया जायेगा :  डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी Vishrampur (Palamu) :  गढ़वा रोड जंक्शन पर फुट ओवर ब्रिज के निर्माण की मांग को लेकर खैरा विकास मंच के अध्यक्ष ललन प्रसाद पांडेय ने एक दिवसीय भूख हड़ताल की. इस दौरान ललन प्रसाद पांडेय सहित स्थानीय लोगों ने स्टेशन के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया. कार्यक्रम का संचालन वरीय भाजपा नेता डॉ वी पी शुक्ला ने किया. मुख्य अतिथि डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी व स्टेशन प्रबंधक सतीश कुमार ने शाम पांच बजे संयुक्त रूप से जूस पिलाकर भूख हड़ताल को समाप्त कराया. अंत में आंदोलन-कारियों ने स्टेशन प्रबंधक सतीश कुमार को एक मांगपत्र सौंपा. उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी मांगें रेल विभाग के उच्च अधिकारियों तक पहुंचायी जायेंगी. मौके पर कई लोग मौजूद रहे.

 जल्द मांग पूरी नहीं हुई, तो आंदोलन को व्यापक रूप देंगे :  डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने कहा कि गढ़वा रोड जंक्शन रेलवे को पलामू प्रमंडल में सबसे ज्यादा राजस्व देता है. इस स्टेशन को सुविधाएं भी अधिक मिलनी चाहिए. रेहला वासियों की फुट ओवर ब्रिज की मांग वर्षों पुरानी है. यदि यह मांग जल्द पूरी नहीं हुई, तो आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा. आज का आंदोलन सिर्फ सांकेतिक है.

लंबे समय से चल रही मांग, पर अबतक कोई पहल नहीं

खैरा विकास मंच के अध्यक्ष ललन प्रसाद पांडेय ने बताया कि गढ़वा रोड जंक्शन रेहला शहर के बीचों-बीच स्थित है, जिसके कारण शहर दो भागों में बंट गया है. इससे आम लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. "फुट ओवर ब्रिज के निर्माण से स्थानीय लोगों की समस्याएं हल हो जाएंगी.  पांडेय ने आगे बताया कि पिछले दस वर्षों में रेल अधिकारियों से कई बार इस ब्रिज के निर्माण के लिए लिखित मांग की गयी है, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं की गयी है.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही