Search

 
 
 

तमिलनाडु में हेमंत सरकार की ‘एक पेड़ लगाने पर पांच यूनिट बिजली मुफ्त’ देने की योजना की मांग उठी

 
Nitesh Ojha Ranchi: झारखंड में ‘एक पेड़ लगाने पर पांच यूनिट बिजली मुफ्त’ देने के फैसले का तमिलनाडु में भी स्वागत किया जा रहा है. तमिलनाडु की क्षेत्रीय पार्टी पट्टाली मक्कल काचि (पीएमके) के अध्यक्ष डॉ. अंबुमणि रामदास ने हेमंत सरकार की योजना का स्वागत किया है. उन्होंने इस पहल को अपने राज्य में भी लागू करने की मांग की है. डॉ अंबुमणि रामदास ने तमिल भाषा में ट्वीट कर लिखा है कि झारखंड की इस योजना को तमिलनाडु सरकार भी लागू कर सकती है. इसके लिए उन्होंने बढ़ते ग्लोबल वार्मिग का हवाला दिया है. इसे पढ़ें- नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-canopy-bridge-built-in-saranda-forest-area-became-useless-was-built-to-save-monkeys-and-squirrels/">नोवामुंडी

: सारंडा वन क्षेत्र में बना कैनोपी ब्रिज हुआ बेकार, बंदरों व गिलहरियों को बचाने के लिए हुआ था निर्माण

पर्यावरण की रक्षा और हरित आवरण के विस्तार के लिए यह योजना स्वागत योग्य

ट्वीट कर डॉ अंबुमणि रामदास ने लिखा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घोषणा की है कि उनके राज्य के शहरी क्षेत्रों में एक पेड़ लगाने पर प्रति यूनिट पांच बिजली मुफ्त दी जाएगी. पर्यावरण की रक्षा और हरित आवरण के विस्तार के लिए यह योजना स्वागत योग्य है. जैसे-जैसे ग्लोबल वार्मिंग के दुष्प्रभाव बढ़ रहे हैं, इससे निपटने के लिए पेड़ उगाना बहुत जरूरी है. उन्होंने लिखा कि प्रति पेड़ पांच यूनिट बिजली भले ही बहुत कम इनाम हो, लेकिन पर्यावरण को बचाने के लिए नितांत जरूरी है. इसे भी पढ़ें- हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-tpc-militants-pasted-posters-in-school-and-anganwadi-villagers-are-in-panic/">हजारीबाग

: टीपीसी उग्रवादियों ने स्कूल और आंगनबाड़ी में चिपकाये पोस्टर, दहशत में हैं ग्रामीण

योजना लागू होने पर तमिलनाडु के क्रंकीट के रेगिस्तान हरे भरे हो जाएंगे

उन्होंने तमिलनाडु सरकार से भी अपील की है कि पेड़ लगाए जाने पर मुफ्त बिजली की योजना यहां भी लागू की जा सकती है. इससे प्रदेश के शहरी क्षेत्र जो कंक्रीट के रेगिस्तान हैं, हरी-भरी धरती बन जाएगी. बता दें कि तमिलनाडु में 234-सदस्यीय विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक के 66 विधायक हैं, जबकि पीएमके पांच एवं बीजेपी के चार विधायक हैं. इस प्रकार राज्य में एनडीए के पक्ष में 75 विधायक हैं. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही