Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोनिका के मौत मामले की उठ रही उच्चस्तरीय जांच की मांग

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : नेशनल शूटर कोनिका लायक के मौत मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग कई बड़े नेताओं, समाजसेवी और गणमान्य लोगों ने की है. सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिये अथवा पोस्ट डाल कर नेशनल शूटर की आसामयिक संदेहास्पद अवस्था में मौत पर दुख जाहिर कर रहे हैं और पूरे मामले की जांच को जरूरी बता रहे हैं.

उच्चस्तरीय जांच हो : बाबूलाल

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा कि धनबाद की नेशनल शूटर कोनिका लायक की कोलकाता में संदेहास्पद स्थिति में मौत दुर्भाग्यपूर्ण है. एक नवोदित खिलाड़ी का यूं चले जाना अत्यंत दुःखद है. कोनिका के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए, ताकि सच सामने आ सके.

जांच होनी चाहिए : अंकित राजगढ़िया

समाजसेवी अंकित राजगढ़िया ने ट्वीटर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चंपई सोरेन को टैग करते हुए लिखा कि धनबाद की बेटी राष्ट्रीय शूटर कोनिका लायक की कोलकाता में रहस्यमय मौत से बेहद दुखी हूं. राज्य की प्रतिभाशाली बेटी की मौत के मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करता हूं. कोनिका इतनी कमजोर नहीं थी. तुम हमारे दिल में रहोगी कोनिका. राज्य ने होनहार बेटी को खो दिया. बता दें कि राष्ट्रीय निशानेबाज कोनिका लायक का शव 15 दिसंबर को उसके कोलकाता स्थित छात्रावास के अपने कमरे में लटका मिला. 16 दिसंबर को पुलिस  ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परेशान परिजनों को सौंप दिया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी पर लटकने की वजह से मौत की बात सामने आ रही है. परिजनों ने कोलकाता में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया. पुलिस ने कोनिका का मोबाइल जब्त कर लिया है. उसे अनलॉक करने के लिए मोबाइल इंजीनियर की मदद ली जा रही है. मोबाइल से ही शायद कोई राज का खुलासा हो पाए. यह भी पढ़ें : बैंक">https://lagatar.in/bank-workers-strike-for-the-second-day-as-well/">बैंक

कर्मियों ने की दूसरे दिन भी हड़ताल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही