Search

ऑटो चालक रोहित की हत्या की उच्च स्तरीय जांच की मांग

  • प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ ने चुटिया थाने में लिखित शिकायत की
Ranchi : झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ के सदस्य रोहित कुमार झा की बीते दिनों सरकारी बस स्टैंड के समीप धारदार हथियार से मार कर हत्या कर दी गई थी. संघ के सदस्यों ने इस घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. संघ के प्रदेश महासचिव गुड्डू श्रीवास्तव समेत अन्य ने चुटिया थाने में लिखित शिकायत करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है.

मृतक के परिजन को उचित मुआवजा दे सरकार - सोनी

इस बीच झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी ने कहा कि रोहित झा की हत्या करनेवाले अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी हो, साथ ही ऑटो चालक के परिवार को उचित मुआवजा सरकार की तरफ से दिया जाए. शिकायत करने वालों में प्रदेश सचिव तबरेज अहमद, महानगर अध्यक्ष बादल थापा, रांची रेलवे स्टेशन मार्ग अध्यक्ष भोला सिंह एवं महासंघ के सदस्य शामिल हैं.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp