Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राष्ट्रीय राज मार्ग 343 बाईपास के सर्वे नक्शे में सुधार की मांग, मंत्री ने कहा- मुख्यमंत्री से मिलकर समस्या से अवगत कराऊंगा

Advertisement
Advertisement
Arun Kumar Garhwa : राष्ट्रीय राज मार्ग 343 बाईपास के सर्वे नक्शे में सुधार के सम्बंध में पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा है कि इस सम्बंध में वह जल्द ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे और ग्रामीणों की समस्या को उनके सामने रखेंगे. यह बात श्री ठाकुर ने सैकड़ों की संख्या में उनसे मिलने गये ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कही. साथ ही उन्होंने कहा कि आप लोग भी अनुमंडल पदाधिकारी रंका  के माध्यम से उपायुक्त गढ़वा के नाम इस संदर्भ में पत्र प्रेषित करें और उपायुक्त के माध्यम से राज्य सरकार को अपना प्रतिवेदन समर्पित करें. इसे भी पढ़ें-राज्य">https://lagatar.in/state-government-should-open-educational-institutions-as-per-kovid-protocol-soon-om-verma/">राज्य

सरकार शिक्षण संस्थानों को कोविड प्रोटोकॉल के अनुरूप जल्द खोले : ओम वर्मा

खेती की जमीन चली जायेगी

शुक्रवार को ग्रामीणों ने इस सम्बंध में मंत्री मिथिलेश ठाकुर को हस्तक्षरयुक्त एक आवेदन भी सौंपा. ग्रामीणों का कहना है कि मौजूदा सर्वे नक्शे के अनुसार बड़ी मात्रा में हमारी खेती की जमीन राष्ट्रीय राज मार्ग बनाने में चली जायेगी. इसलिये इस नक्शे में सुधार किया जाये और इसके लिये राष्ट्रीय राजमार्ग दौनादाग एवं सलेया दोनों गांवों के किनारे से न जाकर उससे तीन किलोमीटर आगे से राष्ट्रीय राजमार्ग का नक्शा बनाया जाए. ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र के लोग अत्यंत ही गरीब हैं. उनका मुख्य व्यवसाय खेती है. खेती कर ही जीविकोपार्जन करते हैं. ऐसे में  राष्ट्रीय राज मार्ग निर्माण में उनकी खेती की भूमी चली जायेगी तो उनके समक्ष संकट पैदा हो जायेगा और भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो जायेगी. इसे भी पढ़ें-गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-action-against-illegal-mahua-liquor-5-distilleries-seized-two-arrested/">गिरिडीह

: अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 भठ्ठियां जब्त, दो गिरफ्तार

ये थे उपस्थित

आवेदन में श्रीनिवास सिंह ,नरेंद्र कुमार सिंह, जमालुद्दीन अंसारी, हुसैन अंसारी, जैनुल अंसारी, कन्हाई सिंह, कार्तिक पांडे ,विजय चौरसिया, राकेश पांडे, विमला देवी, विजय कुमार, रामजी यादव, सुरेंद्र यादव, रफीक अंसारी, सुजीत शर्मा, सुशील कुमार पांडे, महबूब आलम, तोहिद आलम, एमडी सगीर अंसारी, दाऊद अंसारी, शमीम अंसारी, तौहीद अंसारी सहित सैकड़ों लोगों के नाम हैं. मौके पर श्रीनिवास सिंह, ललन कुमार पांडे, श्रीनिवास पांडे ,शंभू नाथ पांडे, सुरेंद्र प्रसाद सिंह ,संदीप राम, शंकर राम, कुलदीप राम, संजय पांडे, सुनील सा, विनोद यादव, वीरेंद्र यादव, पंकज पाठक, इमरान अंसारी, कृष्णा प्रसाद यादव, संतोष यादव, मिथिलेश कुमार मिश्रा, देव कुमार यादव, उमेश यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही