Search

 
 
 

लातेहार : मंच से राज्यपाल से की गई ओबीसी आरक्षण दिलाने की मांग

 
Latehar : राज्यपाल के लातेहार दौरे के क्रम में मतनाग ग्राम में आयोजित सीधा संवाद कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने उन्हें एक ज्ञापन सौंपा. इससे पहले ओबीसी मोर्चा के सत्येंद्र कुमार यादव ने मंच से लातेहार जिला में ओबीसी आरक्षण नहीं होने की शिकायत राज्यपाल से की. उन्होंने कहा कि लातेहार जिला बनने से पूर्व पलामू जिला में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण मिलता था. लेकिन जब 2001में लातेहार जिला बना तो लातेहार जिला में ओबीसी आरक्षण को शून्य कर दिया गया. जबकि यहां ओबीसी की आबादी लगभग 50 प्रतिशत है. यह ओबीसी समुदाय के साथ अन्याय है. झारखंड के 13 मेसो क्षेत्र जिले में से छह जिले में ओबीसी आरक्षण दे दिया गया है. शेष जिलों में ओबीसी का आरक्षण शून्य कर दिया गया है. ओबीसी मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष हीरा प्रसाद यादव ने बताया कि राज्यपाल ने कहा यह मामला उनके संज्ञान में है और मैं इस मामले को उच्च स्तर पर रखकर बात करूंगा. ज्ञापन सौंपने वालों में कार्यकारी जिला अध्यक्ष महेश प्रसाद गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष हीरा प्रसाद यादव, सत्येंद्र कुमार यादव, वीरेंद्र यादव, प्रमोद कुमार यादव, कन्हाई यादव, नेपाल यादव, विकेश कुमार यादव, अख्तर अंसारी, रामप्यारी यादव, सूरज यादव, अरविंद यादव, राजेंद्र यादव, निर्मल यादव, सत्येंद्र यादव व बालदेव यादव सहित कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-kundan-missing-in-balasore-train-accident-found-admitted-in-hospital/">गिरिडीह

: बालासोर ट्रेन हादसा में लापता कुंदन अस्पताल में मिला भर्ती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही