Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोकसभा में उठी रांची पहाड़ी मंदिर के संरक्षण की मांग

Ranchi : रांची के पहाड़ी मंदिर के संरक्षण और संवर्धन की मांग शुक्रवार को लोकसभा में उठी. शून्यकाल के दौरान रांची के सांसद संजय सेठ ने सदन में कहा कि भारत में ऐसे बहुत कम स्थान हैं, जिनका धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व साथ-साथ है. ऐसे ही स्थानों में रांची का पहाड़ी मंदिर है. हिमालय से भी पुरानी इस पहाड़ी पर साक्षात भगवान शिव का वास है. यहां आदिवासी समुदाय से जुड़े लोग भी पूजा करते हैं. इनके पाहन यहां पूजा करवाते हैं. और सबसे बड़ा ऐतिहासिक महत्व यह है कि कई स्वतंत्रता सेनानियों को इसी पहाड़ी मंदिर में फांसी की सजा दी गई थी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/57.jpeg"

alt="" width="948" height="533" />

पहाड़ी की स्थिति जर्जर हो चुकी है

सांसद ने कहा कि वर्तमान समय में इस पहाड़ी की स्थिति बहुत जर्जर हो चुकी है. पर्यावरणविदों ने कई बार रिपोर्ट दी है. उन्होंने बताया है कि यह पहाड़ी हिमालय से भी पुरानी है और भुरभुरी मिट्टी की है. हमेशा यह आशंका बनी रहती है. यह कभी भी धंस सकती है. इतने बड़े धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व वाले स्थान को अब संरक्षण और संवर्धन की जरूरत है, ताकि इसकी ऐतिहासिकता, सांस्कृतिक छवि और आस्था सब कुछ बरकरार रह सके. इसे भी पढ़ें – IAS">https://lagatar.in/ias-kk-son-and-aradhana-patnaik-will-go-on-central-deputation-2/">IAS

केके सोन और अराधना पटनायक जाएंगे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर, किए गए विरमित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही