Bermo : गोमिया प्रखंड के गोमिया एवं पलिहारी गुरुडीह पंचायत में पानी की समस्या का अविलंब समाधान करने की मांग को लेकर शुक्रवार को जिप सदस्य डॉ. सुरेंद्र राज की अध्यक्षता में ग्रामीणों ने एक दिवसीय धरना दिया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से पलिहारी मुखिया सपना कुमारी व गोमिया मुखिया बलराम रजक भी मौजूद थे. इस दौरान पेयजल एवं स्वच्छता विभाग बेरमो के कार्यपालक अभियंता को एक ज्ञापन भी सौंपा गया. कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि गोमिया एवं पलिहारी गुरुडीह पंचायत में पानी की समस्या कई वर्षों से चली आ रही है और इसके लिए बोकारो नदी में विभाग द्वारा इंटकवेल व पानी का मोटर हाउस भी बनाया गया है, लेकिन वह कारगर साबित नहीं हुआ. बराबर क्षेत्र में पानी की समस्या बनी रहती है. क्षेत्र के लोगों की मांग है कि उन्हें कोनार नदी से ही पाइपलाइन के द्वारा पानी सप्लाई की जाये. इसी के मद्देनजर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रयास से करमाटांड़ के समीप कोनार नदी में इंटेकवेल व मोटर हाउस बनाने एवं पाइप लाइन दुरुस्त करने को लेकर विभाग द्वारा लगभग साढ़े चार करोड़ की लागत पर पेयजलापूर्ति के लिए एक माह पूर्व हीं टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं किया गया है. जिससे पानी की समस्या के समाधान के लिए कार्य नहीं हो पा रहा है. जिप सदस्य डॉ. सुरेंद्र राज ने कहा कि अगर 15 दिनों के अंदर पेयजलापूर्ति के लिए कार्य शुरू नहीं किया गया तो ग्रामीणों द्वारा चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा. मौके पर पंसस सुशीला देवी, पंसस जनकदेव यादव, रोहित यादव, ओमकिंजर स्वर्णकार, शंभू लाल, प्रकाश गंझू, सोनिया देवी, भरत स्वर्णकार, आशा देवी, बैजन्ती देवी, सुमन देवी, सुभाष नायक, शांति देवी, शीला देवी, पूनम देवी आदि उपस्थित थे.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/2-19.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> कथारा (बेरमो) : बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र के जारंगडीह रेलवे साइडिंग प्लेटफॉर्म नंबर 1 से हो रही कोयला चोरी रोकना सीसीएल प्रबंधन तथा पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई है. लगातार छापेमारी के बाद भी कोयला चोरी थमने का नाम नहीं ले रही है. शुक्रवार की दोपहर लगभग तीन बजे बीएंडके प्रक्षेत्र के जारंगडीह रेलवे साइडिंग मैनेजर अवध बिहारी सिंह ने कोयला चोरी होता देख हरक़त में आए और उक्त मामले की जानकारी स्थानीय बोकारो थर्मल पुलिस प्रशासन को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और कोयला चोरों को खदेड़ा. इस दौरान काफी संख्या में कोयला से भरा बोरा को जब्त किया गया. जिसे कोयला साइडिंग में रख दिया गया. बता दें कि बीएंडके प्रक्षेत्र के जारंगडीह रेलवे साइडिंग के बगल से ही चार चक्का वाहन, टाटा मैजिक तथा अन्य वाहनों से अवैध कोयला की ढुलाई होती है. शुक्रवार को कोयला चोरी की जो तस्वीरें सामने आई है, वह सारी सच्चाई बयां कर रही थी. साइडिंग मैनेजर अवध बिहारी सिंह ने बताया कि भारी संख्या में अवैध कोयला की ढुलाई में लोग लगे रहते हैं. कोयला चोरी रोकने से मना करने पर चोर अभद्र व्यवहार और गाली गलौज करते हैं.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/3-10.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> कथारा (बेरमो) : केबी कॉलेज बेरमो के जंतु शास्त्र सभागार में कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केपी सिन्हा ने की. जेआईएस फाउंडेशन के द्वारा मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत एक्सेल (Excel ) के तहत ऑरिएंटेशन कार्यक्रम किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. मौके पर प्राचार्य डॉ. सिन्हा ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ रोजगारपरक बनाना है. जेआईएस फाउंडेशन विद्यार्थियों को कौशल विकास का नि:शुल्क प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए अगले पांच वर्षों तक कार्य करेगी. जेआईएस फाउंडेशन के प्रोजेक्ट हेड संजय कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें हर हाल में जॉब देंगे. वर्ष में 120 छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण देकर प्लेसमेंट देने का कार्य किया जायेगा. प्रशिक्षण देकर ऑफिस असिस्टेंट, हयूमन रिसोर्स, कॉल सेंटर जॉब, आईटी सेक्टर में जॉब दिया जाएगा. साथ में प्रशिक्षण का सर्टिफिकेट भी दिया जायेगा. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. अरुण कुमार रॉय, आईक्यूएसी को-ऑर्डिनेटर ने कहा कि कॉलेज के विद्यार्थियों का अब प्लेसमेंट किया जायेगा. प्रशिक्षण देकर उन्हें सक्षम बनाया जायेगा. कार्यक्रम में जेआईएस फाउंडेशन के इंडस्ट्री एलायंस रवि कुमार, डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर आकाश कुमार, प्रो. गोपाल प्रजापति, डॉ. आरपीपी सिंह, डॉ. मथुरा केरकेट्टा, डॉ. साजन भारती, डॉ. प्रभाकर कुमार, डॉ. वासुदेव प्रजापति, डॉ. व्यास कुमार, प्रो. मनोहर मांझी, प्रो. अमित कुमार रवि, प्रो. नितिन चेतन तिग्गा, डॉ. नाज खान, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, प्रो. पीपी कुशवाहा, प्रो संजय कुमार दास, रवींद्र कुमार दास, सदन राम, नंदलाल राम, दुर्गा पासवान, बालेश्वर यादव, राजेश्वर सिंह, शिवचन्द्र झा, पुरुषोत्तम चौधरी, करिश्मा, आशा देवी, संजय, अमर, सुखदेव प्रसाद, शंकर प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : सरकार">https://lagatar.in/government-alert-pds-ration-may-be-distributed-from-monday/">सरकार
अलर्टः सोमवार से बंट सकता पीडीएस का राशन [wpse_comments_template]
कोयला चोरी रोकना सीसीएल प्रबंधन व पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती
alt="" width="600" height="400" /> कथारा (बेरमो) : बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र के जारंगडीह रेलवे साइडिंग प्लेटफॉर्म नंबर 1 से हो रही कोयला चोरी रोकना सीसीएल प्रबंधन तथा पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई है. लगातार छापेमारी के बाद भी कोयला चोरी थमने का नाम नहीं ले रही है. शुक्रवार की दोपहर लगभग तीन बजे बीएंडके प्रक्षेत्र के जारंगडीह रेलवे साइडिंग मैनेजर अवध बिहारी सिंह ने कोयला चोरी होता देख हरक़त में आए और उक्त मामले की जानकारी स्थानीय बोकारो थर्मल पुलिस प्रशासन को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और कोयला चोरों को खदेड़ा. इस दौरान काफी संख्या में कोयला से भरा बोरा को जब्त किया गया. जिसे कोयला साइडिंग में रख दिया गया. बता दें कि बीएंडके प्रक्षेत्र के जारंगडीह रेलवे साइडिंग के बगल से ही चार चक्का वाहन, टाटा मैजिक तथा अन्य वाहनों से अवैध कोयला की ढुलाई होती है. शुक्रवार को कोयला चोरी की जो तस्वीरें सामने आई है, वह सारी सच्चाई बयां कर रही थी. साइडिंग मैनेजर अवध बिहारी सिंह ने बताया कि भारी संख्या में अवैध कोयला की ढुलाई में लोग लगे रहते हैं. कोयला चोरी रोकने से मना करने पर चोर अभद्र व्यवहार और गाली गलौज करते हैं.
बेरमो : केबी कॉलेज में कौशल विकास प्रशिक्षण का हुआ उद्घाटन
alt="" width="600" height="400" /> कथारा (बेरमो) : केबी कॉलेज बेरमो के जंतु शास्त्र सभागार में कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केपी सिन्हा ने की. जेआईएस फाउंडेशन के द्वारा मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत एक्सेल (Excel ) के तहत ऑरिएंटेशन कार्यक्रम किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. मौके पर प्राचार्य डॉ. सिन्हा ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ रोजगारपरक बनाना है. जेआईएस फाउंडेशन विद्यार्थियों को कौशल विकास का नि:शुल्क प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए अगले पांच वर्षों तक कार्य करेगी. जेआईएस फाउंडेशन के प्रोजेक्ट हेड संजय कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें हर हाल में जॉब देंगे. वर्ष में 120 छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण देकर प्लेसमेंट देने का कार्य किया जायेगा. प्रशिक्षण देकर ऑफिस असिस्टेंट, हयूमन रिसोर्स, कॉल सेंटर जॉब, आईटी सेक्टर में जॉब दिया जाएगा. साथ में प्रशिक्षण का सर्टिफिकेट भी दिया जायेगा. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. अरुण कुमार रॉय, आईक्यूएसी को-ऑर्डिनेटर ने कहा कि कॉलेज के विद्यार्थियों का अब प्लेसमेंट किया जायेगा. प्रशिक्षण देकर उन्हें सक्षम बनाया जायेगा. कार्यक्रम में जेआईएस फाउंडेशन के इंडस्ट्री एलायंस रवि कुमार, डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर आकाश कुमार, प्रो. गोपाल प्रजापति, डॉ. आरपीपी सिंह, डॉ. मथुरा केरकेट्टा, डॉ. साजन भारती, डॉ. प्रभाकर कुमार, डॉ. वासुदेव प्रजापति, डॉ. व्यास कुमार, प्रो. मनोहर मांझी, प्रो. अमित कुमार रवि, प्रो. नितिन चेतन तिग्गा, डॉ. नाज खान, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, प्रो. पीपी कुशवाहा, प्रो संजय कुमार दास, रवींद्र कुमार दास, सदन राम, नंदलाल राम, दुर्गा पासवान, बालेश्वर यादव, राजेश्वर सिंह, शिवचन्द्र झा, पुरुषोत्तम चौधरी, करिश्मा, आशा देवी, संजय, अमर, सुखदेव प्रसाद, शंकर प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : सरकार">https://lagatar.in/government-alert-pds-ration-may-be-distributed-from-monday/">सरकार
अलर्टः सोमवार से बंट सकता पीडीएस का राशन [wpse_comments_template]
Leave a Comment