Search

 
 
 

दुबई में फंसे गिरिडीह के प्रवासी मजदूर की वतन वापसी की मांग, आजसू नेता ने भारतीय दूतावास को लिखा पत्र

आजसू के केंद्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता संजय मेहता ने दुबई में फंसे गिरिडीह (झारखंड) के प्रवासी मजदूर लालचंद महतो की सुरक्षित और शीघ्र वतन वापसी के लिए दुबई स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास (Consulate General of India) को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है.
 
झारखंड की खबरें

Giridih : आजसू के केंद्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता संजय मेहता ने दुबई में फंसे गिरिडीह (झारखंड) के प्रवासी मजदूर लालचंद महतो की सुरक्षित और शीघ्र वतन वापसी के लिए दुबई स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास (Consulate General of India) को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है.

 

संजय मेहता ने बताया कि गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड के तिरला गांव निवासी लालचंद महतो रोजगार की तलाश में दुबई गए थे. वहां उनका पासपोर्ट, अमीरात आईडी और आधार कार्ड सहित सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज खो गए हैं. पत्र के अनुसार, वे सड़कों पर रहने को मजबूर हैं और उनकी शारीरिक स्थिति भी ठीक नहीं है. 

 

पत्र में बताया गया है कि दस्तावेज नहीं होने के कारण लालचंद महतो संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में न तो कानूनी रूप से रह सकते हैं और न ही काम कर सकते हैं. ऐसे में वे जल्द से जल्द अपने परिवार के पास भारत लौटना चाहते हैं. 

 

संजय मेहता ने भारतीय वाणिज्य दूतावास से अनुरोध किया है कि लालचंद महतो के लिए इमरजेंसी सर्टिफिकेट/इमरजेंसी पासपोर्ट (आउटपास) जारी करने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए और उनकी सुरक्षित व शीघ्र स्वदेश वापसी सुनिश्चित की जाए.

 

उन्होंने यह भी कहा है कि आवश्यकता पड़ने पर वे अतिरिक्त जानकारी, फोटोग्राफ और अन्य आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए तैयार हैं और झारखंड में मौजूद उनके परिजनों के साथ समन्वय करने में भी सहयोग करेंगे. पत्र के अनुसार लालचंद महतो का परिवार भी आर्थिक और सामाजिक कठिनाइयों का सामना कर रहा है.

 

इस कारण संजय मेहता ने मामले को अत्यंत जरूरी मानवीय मामला बताते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने की अपील की है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही