Search

 
 
 

मौलाना आजाद कॉलोनी में टीओपी की मांग, एसएसपी से मिले

 
Ranchi : राजधानी के मौलाना आजाद कॉलोनी के स्थानीय लोगों ने शनिवार को एसएसपी किशोर कौशल से मुलाकात कर मौलाना आजाद कॉलोनी के गेट पर टीओपी बनाने की मांग की. बताया कि नामकुम थाना क्षेत्र की भुइयां टोली, मौलाना आजाद कॉलोनी, दुर्गा सोरेन चौक व इसके आसपास में अपराध, नशाखोरी, गुंडागर्दी बढ़ रही है. हाल ही में छुरेबाजी की घटना घट चुकी है, जिसके कारण स्थानीय लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. रात में चोरी, छिनतई की घटना काफी बढ़ गई है. कई बार हमलोग शिकायत भी कर चुके हैं. इस तरह का अपराध,नशाखोरी, गुंडागर्दी को तभी रोका जा सकता है, जब आपराधिक तत्व के लोगो में पुलिस का खौफ हो. इसके लिए यहां टीओपी बनाना बहुत जरूरी है. इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/immense-opportunities-for-business-and-industry-in-jharkhand-ready-to-help-mahua-maji/">झारखंड

में व्यवसाय और उद्योग की अपार संभावनाएं, मदद को तैयार : महुआ माजी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही