Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को वरिष्ठ पत्रकार रवि प्रकाश ने शिष्टाचार मुलाकात की. उनसे अपनी कैंसर की बीमारी के चल रहे उपचार से संबंधित बातें साझा की. उन्होंने मुख्यमंत्री से कैंसर की बीमारी को अधिसूचित बीमारियों की श्रेणी में शामिल करने की दिशा में पहल करने का आग्रह किया. इससे इस बीमारी से ग्रसित होने वाले हर मरीज और होने वाली मौत का पंजीकरण होने के साथ संपूर्ण आंकड़ा भी सरकार के स्तर पर उपलब्ध होगा. इसके साथ ही कैंसर बीमारी और उससे ग्रसित मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में पॉलिसी बनाने में भी सहूलियत होगी. इस मौके पर उन्होंने खुद के कैमरे से क्लिक की गई मुख्यमंत्री की तस्वीरों का एल्बम सप्रेम भेंट किया. मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. इसे भी पढ़ें – रिम्स">https://lagatar.in/case-of-death-of-28-patients-during-strike-in-rims-high-court-directs-formation-of-inquiry-committee/">रिम्स
में स्ट्राइक के दौरान 28 मरीजों की मौत का मामला, हाईकोर्ट ने जांच कमेटी के गठन का दिया निर्देश [wpse_comments_template]
सीएम से कैंसर को अधिसूचित बीमारियों की श्रेणी में रखने की मांग

Leave a Comment