Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : रेल मंत्री से बीडीएम सवारी ट्रेन चलाने की मांग, एसएम को सौंपा ज्ञापन

Latehar : झारखंड विकास समिति, लातेहार ने रेल मंत्री के अलावा मध्य पूर्व रेल हाजीपुर के महाप्रबंधक एवं धनबाद रेलखंड डीआरएम के नाम एक ज्ञापन लातेहार रेलवे स्टेशन प्रबंधक बलवंत सिंह को सौंपा. ज्ञापन में बताया है कि बरकाकाना- बरवाडीह रेलखंड बीडीएम ट्रेन का परिचालन नहीं होने से लातेहार, पलामू व गढ़वा के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस रेलखंड में कई ऐसे गांव हैं, जहां सड़क मार्ग से पहुंचना मुश्किल होता है. ऐसे में बीडीएम ट्रेन ही उनके लिए एक मात्र सहारा है. यह ट्रेन पलामू प्रमंडल की लाइफ लाइन ट्रेन मानी जाती है. पैसेंजर ट्रेन होने के कारण हर स्टेशन पर रूकती है. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-nia-team-reached-plfi-supremo-dinesh-gop-with-a-peg-to-recover-weapons/">BREAKING

: हथियार बरामद करने PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप को खूंटी लेकर पहुंची एनआईए की टीम
झारखंड विकास समिति के संयोजक रवि कुमार डे ने आगे कहा कि रांची-सासाराम एक्सप्रेस ट्रेन में बोगियों की संख्या कम कर दी गयी है. यह ट्रेन रांची से सासाराम भाया लोहरदगा, लातेहार व डालटनंगज होकर जाती है. इस ट्रेन में सवारियों की संख्या भी काफी अधिक है. बावजूद इसके ट्रेन की बोगियों को कम कर दिया गया है. इस कारण भी यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ है. आये दिन सीट को लेकर यात्रियों के बीच झड़प हो रही है. उन्होंने बीडीएम सवारी ट्रेन को पुन: चलाने एवं रांची-सासाराम ट्रेन में बोगियों की संख्या बढ़ाने की मांग की है. ज्ञापन सौंपने वालों में सतेंद्र प्रसाद यादव, शंकर बैठा, इंद्रजीत साह व दिलेश्वर यादव का नाम शामिल है. इसे भी पढ़ें : दिल्ली">https://lagatar.in/heart-wrenching-incident-again-in-delhi-a-minor-girl-was-first-stabbed-with-a-knife-then-killed-by-being-stoned/">दिल्ली

में फिर दिल दहला देने वाली वारदात, नाबालिग लड़की पर पहले चाकू से वार, फिर पत्थर से कूचकर हत्या
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही