Ranchi : झारखंड शराब व्यापारी संघ ने सरकार से राज्य में काम कर रही छत्तीसगढ़ की प्लेसमेंट एजेंसी को हटाने की मांग की है. संघ का कहना है कि एजेंसी का बैंक गारंटी जब्त हो चुका है. बावजूद उसके 2 -ढाई महीना बीत जाने के बाद भी बिना बैंक गारंटी प्लेसमेंट एजेंसी काम कर रही है, यह कहीं से भी उचित नहीं है. संघ ने सरकार से सवाल किया है कि ऐसी कौन सी मजबूरी सरकार को है, जो बिना बैंक गारंटी के ही राज्य की सभी शराब दुकानें चलवाई जा रही है. संघ ने कहा कि जेएसबीसीएल द्वारा होलसेल संचालन किया जा रहा है, उसी तरह से प्लेसमेंट एजेंसी का बैंक गारंटी नहीं है, तो रद्द कर देना चाहिए. अभी जेएसबीसीएल के माध्यम से दुकानें संचालित करनी चाहिए. संघ ने कहना है कि मैन पावर, दुकान रेंट सारा जेएसबीसीएल ही देती है. प्लेसमेंट एजेंसी को मात्र 2.5% ही मार्जिन मनी मिलता है. तो क्या एजेंसी केवल सेवा करने आई है. कहीं ना कहीं कुछ तो गड़बड़ी है. संघ का कहना है कि उत्पाद विभाग राज्य के उत्पाद पदाधिकारी की निगरानी में जेएसबीसीएल के माध्यम से शराब दुकानें संचालन करवा सकती है, जिससे सरकार को राजस्व में बढ़ोतरी होगी.
के हो गए केएल राहुल और अथिया, फैंस को खूब भाया Sunil Shetty का Traditional Look, देखें तस्वीरें… [wpse_comments_template]
बिक्री माल को राजस्व माना जाए, न कि दुकानों में जमा माल को
संघ का कहना है कि माल के उठाओ के ऊपर राजस्व दिखाया जा रहा है, यह कहीं से भी उचित नहीं है. सेल कितना होता है, यह मायने रखता है. माल उठाकर दुकानों के गोदाम में भर दिया जाएगा और फिर दो महीने बाद माल हर दुकान में जाम मिलेगा तो यह तो बहुत बड़ा नुकसान ही है. पहले विशुद्ध रूप से माल का उठाओ हो जाने के बाद लाइसेंसी दुकान की ही जवाबदेही रहती थी और सरकार को राजस्व अग्रिम आ जाता था. अब अगर गोदामों में माल जमा रहेगा तो 31 मार्च को इसकी लाइबलिटी जेएसबीसीएल की हो जायेगी. अभी राजस्व का लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है. प्रति दिन करीब 15 करोड़ का सेल होगा, तब राजस्व का लक्ष्य प्राप्त हो पाएगा. वर्तमान में प्रतिदिन का राज्यभर का सेल मात्र 7.8 करोड़ ही है. ऐसे में लक्ष्य की प्राप्ति कैसे होगी. संघ ने सरकार से 23/24 के लिए अच्छी उत्पाद नीति लाने की मांग की है. इसे भी पढ़ें : एक-दूजे">https://lagatar.in/kl-rahul-and-athiya-became-each-other-fans-liked-sunil-shettys-traditional-look/">एक-दूजेके हो गए केएल राहुल और अथिया, फैंस को खूब भाया Sunil Shetty का Traditional Look, देखें तस्वीरें… [wpse_comments_template]
Leave a Comment