Search

 
 
 

लातेहार : बालू घाट के लिए आमसभा में लिये गये निर्णयों को रद्द कराने की मांग

 
Latehar : नगर पंचायत के द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र में आने वाले बालू घाटों में निगरानी समिति का गठन करने के लिए आमसभा की जा रही है. मंगलवार को नगर पंचायत क्षेत्र के डुरूआ के वार्ड नंबर चार में बालू घाट में निगरानी समिति का गठन करने के लिए आमसभा किया गया. स्थानीय लोगों ने इस आमसभा एवं इसमें लिए गये निर्णयों को रद्द कराने की मांग डीसी व एसडीओ से की है. इस संबंध में निवर्तमान वार्ड पार्षद प्रमिला देवी समेत अन्य ग्रामीणों ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को एक आवेदन सौंपा है. झारखंड">https://lagatar.in/category/jharkhand/south-chotanagpur-division/ranchi/">झारखंड

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
अपने आवेदन में उन्होंने कहा है कि डुरूआ बालू घाट पंपूकल के पास औरंगा नदी में स्थित है. बालू उठाव क्षेत्र की 90 प्रतिशत आबादी वार्ड संख्या पांच एवं शेष 10 प्रतिशत आबादी वार्ड नंबर छह में आती है. लेकिन बालू उठाव के लिए आमसभा वार्ड नंबर 04 के देवी मंडप में किया गया. जबकि वार्ड संख्या 04 में कोई बालू घाट नहीं है. आवेदन में ग्रामीणों ने इस आमसभा को रद्द कर वार्ड संख्या पांच में आमसभा कराने की मांग की है. आवेदन सौंपने वालों में मारूफ अहमद, अवध बिहारी यादव, राजेंद्र यादव, कमलेश सिंह, मोफूल रहमान, रामबलि यादव, संतोष प्रजापति, दीपक प्रजापति, बिगू प्रजापति, अयूब अंसारी, याकूब मियां, इजराइल अंसारी, महबूब अंसारी, मो. रसीद, अजीम, तसलीम अंसारी, विकास भुइयां, राजेंद्र भुइयां, बिहारी भुइयां, सुरेंद्र सिंह व वरुण कुमार आदि का नाम शामिल है. इसे भी पढ़ें : बांग्लादेशी">https://lagatar.in/bangladeshi-infiltration-case-governments-reply-in-hc-more-than-100-madrassas-in-pakur-a-case-of-conversion-came-in-2023/">बांग्लादेशी

घुसपैठ मामला: HC में सरकार का जवाब, पाकुड़ में 100 से ज्यादा मदरसे, 2023 में धर्म परिवर्तन का एक केस आया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही