Search

 
 
 

हजारीबाग: कस्तूरबा विद्यालय बरकट्ठा की वार्डन को बर्खास्त करने की मांग

 
Hazaribagh: बरकट्ठा प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्रा की मौत को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. इस बाबत आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य सूरज मोदी, समाजसेवी अशोक गुप्ता, समाजसेवी बब्लू मंडल, पप्पु मंडल ने उपायुक्त एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है. जिसमें उन्होंने कस्तूरबा विद्यालय में व्यापक पैमाने पर फैली कुव्यवस्था का सिलसिलेवार जिक्र किया गया है. सुरज मोदी ने लिखा है कि कस्तूरबा विद्यालय की सैकड़ों छात्राओं ने 11 सितंबर 2023 को विद्यालय छोड़ने की चेतावनी दी थी. दो अक्टूबर को विद्यालय छात्राओं को मुर्गा खिलाने का मामला सामने आया था. सूरज ने कहा कि वर्ष 2023-24 में विद्यालय में नामांकन के लिए लगभग 400 छात्राओं ने आवेदन किये थे. परंतु इस बार सत्र 2024-25 में लगभग 100 छात्राओं का ही आवेदन करना अभिभावकों का भय साफ दर्शाता है. वहीं 28 मार्च 2024 को बरकट्ठा थाने में नाबालिग छात्रा ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था. बावजूद विद्यालय प्रबंधन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई. दुष्कर्म की शिकार छात्रा का निजी नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान बीती 13 जून को मौत हो गई. सूरज ने उपयुक्त मामले को लेकर उपायुक्त से विद्यालय की वार्डन पर करवाई करते हुए बर्खास्त करने की मांग की है. इसके पूर्व बरकट्ठा जिला परिषद सदस्य प्रेरणा प्रिया, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद ने भी उपायुक्त समेत अन्य अधिकारियों से मामले में कार्रवाई की मांग की थी. इसे भी पढ़ें - JBKSS">https://lagatar.in/breaking-ranchi-civil-court-refuses-to-grant-bail-to-jbkss-president-jairam-mahto/">JBKSS

अध्यक्ष जयराम महतो को बेल देने से रांची सिविल कोर्ट का इनकार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही