Search

 
 
 

लातेहार: जिप उपाध्यक्ष ने की स्कूल को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग

 
Latehar: जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने लातेहार उपायुक्त को पत्र लिखकर धाधू स्थित मॉडल विद्यालय से अतिक्रमण हटाने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि मॉडल विद्यालय में जहां प्लस टू तक की पढ़ाई होती है, विद्यार्थियों के लिए अच्छे कमरे और समुचित प्रयोगशाला की व्यवस्था अन्य विद्यालयों की तुलना में अच्छी है. अप्रैल 2022 में विद्यालय के चार कमरा (आईआईएसडी) इंडियन इंस्टीट्यूट आफ स्किल डेवलपमेंट दे दिया गया. यह एक गैर सरकारी संस्था है. जिला शिक्षा अधिकारी के मौखिक आदेश पर मॉडल विद्यालय का चार कमरा उपलब्ध करा दिया गया. संस्था के द्वारा बेरोजगार युवकों को जैसे तैसे प्रशिक्षण की खानापूर्ति की गई. कहा गया कि आप लोगों को रोजगार बेरोजगारी भत्ता मिलेगा. लेकिन आज तक किसी बच्चे को कहीं न रोजगार और न हीं बेरोजगारी भत्ता मिला. संस्था अप्रैल 2022 से सितंबर 2023 तक प्रशिक्षण का काम करती रही. उसके बाद वहां से छोड़कर कहीं चली गई. लेकिन चारों कमरे को अपने कब्जे में रखे हुए हैं. ऐसी स्थिति में जांच की आवश्यकता है कि एक गैर सरकारी संस्था को मॉडल विद्यालय भवन किसके आदेश पर और किस नियम के तहत आवंटित किया गया. संस्था ने जिन कमरों में ताला लगा रखा है, उसे अविलंब खुलवाया जाए और विद्यालय भवन को अतिक्रमण मुक्त किया जाए. संस्था के द्वारा कमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें - किरेन">https://lagatar.in/kiren-rijiju-advised-rahul-gandhi-to-improve-congress-objected/">किरेन

रिजिजू ने राहुल गांधी को सुधर जाने  की नसीहत दी, कांग्रेस ने ऐतराज जताया…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही