Search

 
 
 

पटना में लगा पोस्टर, नीतीश को भारत रत्न देने की मांग

 
Patna: आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जनता दल यूनाइटेड जदयू के बिहार प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक पटना में हो रही है. जिसमें पार्टी की आगे की रणनीति पर चर्चा होगी. लेकिन इससे पहले जदयू की तरफ नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग उठाकर एक नयी बहस छेड़ दी गई है. दरअसल पटना में सीएम हाउस और जदयू कार्यालय के बीच में इसका बड़ा पोस्टर लगाया गया है. पोस्टर के जरिए जदयू के एक नेता ने अपनी यह मांग भारत सरकार के सामने रखी है. बताया जाता है कि पार्टी के बिहार प्रदेश महासचिव छोटू सिंह ने यह पोस्टर लगवाया है जिसमें लिखा गया है कि प्रख्यात समाजवादी और बिहार के विकास पुरुष माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न दिया जाए. पार्टी ने इसके जरिए बड़ी मांग की है. पटना की सड़कों पर लगाए गए ये पोस्टर सुर्खियों में हैं जिसमें नीतीश कुमार का बड़ा सा फोटो लगाकर भारत रत्न देने की मांग की गयी है. इसे भी पढ़ें - महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-pm-modi-reached-washim-offered-prayers-at-jagadamba-mata-temple-inaugurated-and-laid-the-foundation-stone-of-development-projects-worth-thousands-of-crores/">महाराष्ट्र

:  पीएम मोदी ने वाशिम पहुंचे, जगदंबा माता मंदिर में पूजा-अर्चना की, हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही