Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का लातेहार में स्टॉपेज देने की मांग

Advertisement
Advertisement
Latehar : आगामी 12 मार्च से रांची से वाराणसी तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना करेंगे. झारखंड में यह तीसरी वंदे मातरम एक्सप्रेस ट्रेन है. यह ट्रेन साढ़े छह घंटा में रांची से वाराणसी की दूरी तय करेगी. ट्रेन रांची से सुबह 5.50 में रवाना होगी और दोपहर 12.10 बजे वाराणसी पहुंचेगी. जबकि वाराणसी से दोपहर 1.30 बजे रवाना होगी. लेकिन लातेहार जिला मुख्यालय वासियों को निराशा हाथ लगी है. उक्त ट्रेन का लातेहार में स्टॉपेज नहीं दिया गया है. जबकि टोरी रेलवे स्टेशन में यह ट्रेन रुकेगी. स्थानीय लोगों ने इस ट्रेन का जिला मुख्यालय ठहराव देने की मांग रेल मंत्रालय से की है. बता दें कि लातेहार रेलवे स्टेशन को पीएम उत्कृष्ट रेलवे स्टेशन के रूप में शामिल किया गया है. भाजपा के जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष महताब आलम ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को सोशल मीडिया एक्स में ट्वीट कर इस ट्रेन का लातेहार में स्टॉपेज देने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि ट्रेन का लातेहार ठहराव नहीं देने से लोगों में काफी निराशा है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/MAHATAB.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> लातेहार एक जिला मुख्यालय है. उन्होंने कहा कि जिला वासियों को प्रधानमंत्री से काफी अपेक्षाएं हैं. इस ट्रेन का लातेहार में ठहराव करने वालों में आशीष कुमार बाग, संजय सिन्हा, देवाशीष कुमार, आजाद खान, वीरेंद्र प्रसाद, मनोज प्रसाद गुप्ता व पप्पू सरदार समेत कई लोगों का नाम शामिल है. इसे भी पढ़ें -JPSC">https://lagatar.in/jpsc-exam-on-march-17-admit-card-not-released-yet/">JPSC

की परीक्षा 17 मार्च को, एडमिट कार्ड अब तक जारी नहीं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही