Ranchi: लोकसभा में सोमवार को झारखंड के संथाल परगना प्रमंडल में बांग्लादेशी घुसपैठ और डेमोग्राफी चेंज का मुद्दा गूंजा. गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में संथाल के सभी 6 जिलों में एनआरसी लागू करने की मांग की. सांसद ने कहा कि 1911 में संथाल परगना में संथाल आदिवासियों की संख्या 35 फीसदी थी. वहीं बांग्लादेश घुसपैठ के कारण 2011 की जनगणना में वहां संथाल आदिवासियों की संख्या घटकर सिर्फ 25 फीसदी रह गई. अनुमान के मुताबिक, 2022 तक इनकी संख्या और घटकर 23 प्रतिशत हो गई है. इसके कारण देश में 2008 में जब लोकसभा और राज्यसभा की सीटों का परिसीमन हुआ, तब लोकसभा की एक एसटी सीट और विधानसभा की तीन एसटी सीट घट गई.
: बैंक ऑफ इंडिया के कई ग्राहकों को लगा चूना, खाते से उड़ गए लाखों रुपए [wpse_comments_template]
आदिवासी महिलाओं पर अत्याचार, उनकी सभ्यता- संस्कृति पर भी हो रहा प्रहार
सांसद ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठिये संथाल में आदिवासी महिलाओं के साथ यौन शोषण तो कर ही रहे हैं, साथ ही उनके साथ शादी करके उनकी सभ्यता और संस्कृति को खत्म करते जा रहे हैं. उन्होंने केंद्र सरकार के पास इसे लेकर तीन मांगें रखी. कहा कि संथाल परगना के सभी 6 जिलों में एनआरसी लागू की जाए, जिससे बांग्लादेशी घुसपैठ की हकीकत पता चल सके.धर्म बदलने वाली महिलाओं को आदिवासियों को दिये जाने वाले लाभ से किया जाए वंचित
उन्होंने यह भी मांग की कि बांग्लादेशी मुस्लिमों के साथ शादी करने वाली महिलाओं के होने वाले बच्चों को संथाल परगना टेनेंसी एक्ट (एसपीटी) की सुविधा नहीं मिले. साथ ही दूसरे धर्म में शादी करने वाली संथाल की आदिवासी महिलाओं को केंद्र और राज्य की सरकार जनजातियों को दिये जा रहे लाभों से भी वंचित कर दे.कई बार विधानसभा में गूंज चुका है बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा
इससे पहले झारखंड विधानसभा में संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा कई बार गूंज चुका है. भाजपा का आरोप है कि हेमंत सरकार के संरक्षण में संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ हो रहा है. साजिश के तहत वहां की डेमोग्राफी चेंज की जा रही है. भाजपा कई बार संथाल परगना में सर्वे की मांग भी कर चुकी है. बीते दिनों भाजपा विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी कहा था कि बांग्लादेशी घुसपैठ बंद नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में जब लोकसभा और विधानसभा की सीटों का परिसीमन होगा, तब उसमें कई आरक्षित जनजाति सीटें खत्म हो जाएंगी. इसे भी पढ़ें – बड़कागांव">https://lagatar.in/barkagaon-many-customers-of-bank-of-india-got-cheated-lakhs-of-rupees-flew-away-from-their-account/">बड़कागांव: बैंक ऑफ इंडिया के कई ग्राहकों को लगा चूना, खाते से उड़ गए लाखों रुपए [wpse_comments_template]
Leave a Comment