Search

 
 
 

बैद्यनाथ राम को मंत्री नहीं बनाने पर रोष, युवा नेता बोले-जनता की उपेक्षा की गयी

 
विशाल और अंकित ने बैद्यनाथ राम को मंत्री बनाने की मांग की Latehar :  16 फरवरी को चंपाई सोरेन सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ. लेकिन अंतिम समय में विधायक बैद्यनाथ राम को कैबिनेट में शामिल नहीं किया गया. इसको लेकर लातेहार विधानसभा क्षेत्र में खासी मायूसी और रोष देखने को मिल रहा है. लोग अब आंदोलन के मूड में हैं. युवा नेता विशाल भास्कर व अंकित पांडेय ने बैद्यनाथ राम को मंत्री बनाने की मांग की है. विशाल व अंकित ने कहा कि विधायक बैद्यनाथ राम को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं कर क्षेत्र की जनता की उपेक्षा की गयी है. लातेहार के लोगों के साथ भद्दा मजाक किया गया है. उन्होंने कहा कि जब विधायक बैद्यनाथ राम का नाम फाइनल हो गया था और राजभवन से उनको बुलावा भी आ गया था. तो किस परिस्थिति में अंतिम समय में उनका नाम सूची से हटाया गया.

अंतिम समय में सूची से नाम काटना दुर्भाग्यपूर्ण - शत्रुघ्न प्रसाद 

बता दें कि लातेहार चैंबर ऑफ कॉमर्स, राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा और वैश्य महासभा ने संयुक्त रूप से बैद्यनाथ राम को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं करने पर रोष प्रकट कर चुके हैं. राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद ने कहा कि अनुसूचित जाति के एक विधायक का अंतिम समय में सूची से नाम काटा जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. अगर जरुरत पड़ी तो आंदोलन किया जायेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही