Search

 
 
 

पलामू: अनुदान पर धान का बीज उपलब्ध कराने की मांग

 
Hussainabad (Palamu): हुसैनाबाद व्यापार मंडल अध्यक्ष सह पैक्स अध्यक्ष संघ के जिलाध्यक्ष कृष्णा बैठा ने कहा कि रोहिणी नक्षत्र भी समाप्त हो गया, लेकिन सरकार ने बीज वितरण शु्रु नहीं कराया. कृष्णा बैठा ने कहा कि बीज वितरण योजना के तहत अनुदान पर किसानों को बीज उपलब्ध कराया जाता है. लेकिन अभी तक बीज नहीं दिया गया है. पलामू जिला में छह नोडल पैक्स, हुसैनाबाद व्यापार मंडल, हरिहरगंज पूर्वी पैक्स, मनातू पैक्स, पांकी में ताल पैक्स, पाण्डु में कुटुम पैक्स, चैनपुर व्यापार मंडल, को आवंटन के अनुसार नोडल पैक्स ने एनएससी कंपनी को पैसा भेज दिया है. लेकिन अभी तक सिर्फ पांकी में ताल पैक्स 350 क्विंटल धान बीज कंपनी ने दिया है. बाकी नोडल को बीज नहीं दिया गया है. बीज नहीं आने से किसान मायूस व परेशान हैं. जिला प्रशासन यथाशीघ्र किसानों को धान बीज उपलब्ध कराने का प्रयास करे. इसे भी पढ़ें - बैद्यनाथ">https://lagatar.in/baidyanath-ram-met-kalpana-soren-wished-her-all-the-best/">बैद्यनाथ

राम ने कल्पना सोरेन से मुलाकात की, शुभकामनाएं दी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही