Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ठेका श्रमिकों को रिफंडेबल ऋण दिलाने की मांग, प्रबंधन ने दिया आश्वासन

Advertisement
Advertisement

गुवा चिड़िया खान श्रमिक संघ ने सेल प्रबंधन के साथ की बैठक, प्रबंधन के समक्ष रखी चार मांगें

Sandip Kumar Prasad Noamundi : बोकारो स्टील प्लांट के एडमिन ब्लॉक में झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस सभी खदानों के भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधियों के साथ प्रबंधन के कार्यकारी निदेशक (माइंस) एवं कार्यकारी निदेशक (कार्मिक) की अध्यक्षता में बैठक की गई. सेल के सभी खदानों के प्रतिनिधियों ने इसमें हिस्सा लिया.इसमें गुवा चिरिया खान श्रमिक संघ के गुवा इकाई के महामंत्री विजय तियू, अध्यक्ष ब्रज भूषण लाल, संगठन मंत्री समीर पाठक एवं कोषाध्यक्ष नेहरू केशरी, गुवा खदान का प्रतिनिधित्व कर रहे थे. संघ ने मज़बूती से मुख्य रूप से अपनी चार मांगें रखी. जिसका जवाब प्रबंधन ने सकारात्मक दिया. पहली बिंदु में ठेका श्रमिकों को रिफंडेबल ऋण दिलाने पर चर्चा हुई. जिस पर प्रबंधन ने बर्णपुर प्रोविडेंट फंड ट्रस्ट से वार्ता कर इसका प्रावधान करने की बात कही. ठेका श्रमिकों के आवास के सिविल रिपेयर कार्य को लेकर भी चर्चा की गयी. संघ ने गुवा के कर्मचारियों के पीएफ को बर्णपुर से हटाकर बोकारो पीएफ ट्रस्ट में मर्ज करने की भी मांग रखी. जिस पर प्रबंधन द्वारा कहा गया कि इस पर कार्य चल रहा है एवं जल्दी ये कार्य भी हो जायेगा. डाउनग्रेड प्रमोशन पॉलिसी को खदानों के अनुरूप ढालने एवं सभी विभागों में प्रमोशन पॉलिसी का लाभ देने की दिशा में आगे चर्चा करने की बात कही. बोकारो स्टील सिटी में खदानों के कर्मचारियों को लाइसेंस बेसिस पर क्वार्टर आवंटन की मांग को प्रबंधन ने मान लिया और कहा कि जिन कर्मचारियों के बच्चे बोकारो में पढ़ना चाहते हैं, उनको वहां आवास भी आवंटित किया जायेगा. गुवा चिड़िया खान श्रमिक संघ ने गुवा में + 2 स्तर के कोचिंग सेंटर खोलने की मांग की. किन्तु प्रबंधन ने इसमें संघ को ही पहल करने की बात कही. खदान क्षेत्र में आरएफआईडी आइडेंटिटी कार्ड बनाने की बात कही, परंतु बीएमएस ने इसपर अपनी सहमति देने से साफ मना कर दिया. संघ के अध्यक्ष ब्रज भूषण लाल ने अपरेंटिस किये हुए बच्चों को बहाली में प्राथमिकता देने की बात कही, मगर प्रबंधन ने कहा कि ठेका कार्यों में उनको प्राथमिकता दिया जा सकता है, किन्तु बहाली में नहीं. उत्पादन बढ़ाने एवं सुरक्षा को लेकर भी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी. इस बैठक से गुवा के सप्लाई मज़दूरों को खास लाभ मिलने एवं श्रमिकों को डाउनग्रेड प्रमोशन का लाभ दिलाने की बात महामंत्री विजय तियू ने कही. विजय ने बताया कि अगर प्रबंधन अपने किये गए वादे से पीछे हटता है तो उचित एवं संवैधानिक तरीकों से मजदूरों को उनका हक़ दिलाया जायेगा. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-one-arrested-in-fake-case-registered-in-chidiya-op-jailed/">मनोहरपुर

: चिड़िया ओपी में दर्ज फर्जी कांड में एक गिरफ्तार, जेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही