Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा आयोजित 11वीं से 13वीं सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के रिजल्ट प्रकाशन की मांग को लेकर मंगलवार को रांची में प्रदर्शन किया गया. 342 पदों के लिए आयोजित परीक्षा में शामिल छात्रों ने जेपीएससी गेट पर दिनभर प्रदर्शन किया. नाराज छात्रों ने सरकार और जेपीएससी से मुख्य परीक्षा का रिजल्ट आयोग के वर्तमान अध्यक्ष नीलिमा केरकेट्टा के कार्यकाल समाप्त होने से पहले जारी करने की मांग की. आयोग के अध्यक्ष का कार्यकाल 22 अगस्त को समाप्त हो रहा है.
सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट प्रकाशित करने की मांग, छात्रों का जेपीएससी कार्यालय में प्रदर्शन
Last Updated: Aug 20, 2024 12:00 AM (IST)