Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: डॉ प्रभात कुमार को फिर से सिविल सर्जन बनाने की मांग

लहू बोलेगा रक्तदान संगठन और झारखंड थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया, हीमोफीलिया और अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ित एसोसिएशन ने रांची सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार को दोबारा पद पर बहाल करने की मांग की है.
Advertisement
Advertisement
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: लहू बोलेगा रक्तदान संगठन और झारखंड थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया, हीमोफीलिया और अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ित एसोसिएशन ने रांची सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार को दोबारा पद पर बहाल करने की मांग की है. संगठनों ने इस मुद्दे पर 5 अगस्त को नेपाल हाउस स्थित स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय के बाहर राज्यस्तरीय प्रदर्शन करने की घोषणा की है.

इसे भी पढ़ें: 

इस संबंध में रविवार को रांची सदर अस्पताल ब्लड बैंक परिसर में एक बैठक हुई. बैठक में रक्तदाता, रक्तदान आयोजक, विभिन्न रक्त विकारों से पीड़ित मरीज, उनके परिजन और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता नदीम खान ने की, जबकि संचालन सीमा देवी ने किया.

Uploaded Image

बैठक में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए. वक्ताओं ने कहा कि रांची सदर अस्पताल झारखंड का प्रमुख जिला अस्पताल है और बेहतर काम के लिए कई राष्ट्रीय सम्मान भी मिल चुके हैं. उनका कहना था कि डॉ प्रभात कुमार के नेतृत्व में अस्पताल ने कई उपलब्धियां हासिल कीं. ऐसे अधिकारी को सिविल सर्जन पद से हटाना उचित नहीं है.

 

संगठनों ने मांग की कि डॉ प्रभात कुमार को उनकी सेवानिवृत्ति तक फिर से रांची का सिविल सर्जन बनाया जाए. उनका कहना है कि जब कई अधिकारी लंबे समय से एक ही जगह पर पदस्थापित हैं, तब डॉ प्रभात कुमार का तबादला समझ से परे है.

 

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के कई फैसलों पर भी नाराजगी जताई गई. वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान, ब्लड बैंक, मरीजों की सुविधाओं, जन औषधि केंद्र, एम्बुलेंस सेवा और स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े कई मुद्दों पर विभाग ने समय पर समीक्षा और सुधार नहीं किया.

 

संगठनों ने स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव को हटाने और पूरे स्वास्थ्य विभाग की जनसमीक्षा कराने की भी मांग की. उनका कहना है कि स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े मामलों पर सामाजिक संगठनों, मरीजों, परिजनों, रक्तदाताओं और विशेषज्ञों के साथ व्यापक चर्चा होनी चाहिए.

 

बैठक में घोषणा की गई कि इन मांगों को लेकर 5 अगस्त को नेपाल हाउस स्थित स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय के बाहर राज्यस्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा.

 

बैठक में नदीम खान, संजय महतो, सुरंजन बाड़ा, जयनाथ महतो, मनोज सिंह, संजय झा, सीमा देवी, फरिहाया बिलकिस, रीना कच्छप, शकुंतला देवी, अकरम राशिद, मोजाहिद, साजिद उमर, बब्बर, निखिल शर्मा, राजू शर्मा, नसीम अंसारी, सानिया प्रवीन और संजीत महतो सहित कई लोग मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही