Search

 
 
 

Hazaribagh News: ताजपुर पंचायत भवन के पास से अतिक्रमण हटाने की मांग

चौपारण प्रखंड के ताजपुर पंचायत भवन के सामने गुमटियों में मादक पदार्थ एवं आपत्तिजनक सामग्री की बिक्री की सूचना पर चौपारण पुलिस ने छापेमारी की.
 

Hazaribagh: चौपारण प्रखंड के ताजपुर पंचायत भवन के सामने गुमटियों में मादक पदार्थ एवं आपत्तिजनक सामग्री की बिक्री की सूचना पर चौपारण पुलिस ने छापेमारी की.

 

जानकारी के अनुसार, पंचायत भवन के सामने रहने वाले मनीष रंजन ने कुछ दिन पूर्व अंचल अधिकारी संजय यादव को लिखित शिकायत देकर बताया था कि गुमटियों में प्रतिदिन देर रात तक असामाजिक तत्वों और नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है. इससे आसपास रहने वाले बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ रहा है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया गया था कि लोहार पट्टी निवासी विकास केशरी ने सरकारी भूमि पर बाउंड्री तोड़कर अतिक्रमण करते हुए गुमटी लगा रखी है, जहां आपत्तिजनक सामान की बिक्री की आशंका है.

 

शिकायत के आधार पर अंचल अधिकारी ने पत्राचार के माध्यम से चौपारण थाना को कार्रवाई के लिए अग्रेषित किया. इसके बाद थाना प्रभारी के निर्देश पर एसआई दिव्य प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की. पुलिस ने गुमटी संचालकों को भविष्य में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा नहीं होने देने की सख्त चेतावनी दी तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की बात कही.

 

इधर, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पंचायत भवन के सामने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर लगाए गए गुमटियों को हटाने की मांग की है. उनका कहना है कि इससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है और कानून-व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई जारी रहने की बात कही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही