Search

 
 
 

रांची: NSUI ने की पीएचडी एंट्रेंस परीक्षा में निगेटीव मार्क्स हटाने की मांग

 
Ranchi: भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के छात्रों ने सोमवार को रांची कॉलेज प्रशासन से पीएचडी एंट्रेंस परीक्षा में कटने वाली निगेटीव मार्क्स को हटाने की मांग की. एनएसयूआई प्रतिनिधिमंडल ने रांची विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. मुकुंद चंद्र मेहता से मिलकर उन्हें 2024 पीएचडी एंट्रेंस एग्जाम के नए नियमावली में सुधार करने के लिए लिखित आवेदन सौंपा. प्रदेश उपाध्यक्ष अमन अहमद ने बताया कि रांची विश्वविद्यालय प्रशासन ने पीएचडी एंट्रेंस परीक्षा 2024 निकाली गई है. इसका परीक्षा फार्म दो हजार रुपया किया गया है. इस परीक्षा से गरीब छात्र वंचित हो जायेंगे. 70 अंक का एंट्रेंस परीक्षा है. वाइवा 30 अंक का है. इसके साथ ही निगेटिव मार्किंग भी है.

परीक्षा फॉर्म शुल्क एक हजार रुपया किया जाए

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन बताया कि वर्ष 2022 की तरह 100 अंक की लिखित परीक्षा ली जाए और नेगेटिव मार्किंग पैटर्न को हटाया जाए. परीक्षा फॉर्म शुल्क दो हजार के बदले एक हजार रुपया किया जाए. 30 अंक के वाइवा में कॉलेज में परिवारवाद चलेगा. इसमे अपने मनपसंद लोगों को ज्यादा नम्बर दिये जाने की संभावना है. इसे सुधाकर अविलंब नई तिथि घोषित की जाए. इसे भी पढ़ें - प्रशांत">https://lagatar.in/prashant-kishors-big-announcement-jan-suraj-will-contest-on-243-seats-in-the-assembly-elections-next-year/">प्रशांत

किशोर का बड़ा ऐलान, विस चुनाव 2025 में 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जन सुराज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही