Dhanbad : धनबाद जिला कांग्रेस व्यापार एवं उद्योग प्रकोष्ठ का एक प्रतिनिधित्व मंडल एक जून को डीआरएम कमल किशोर सिन्हा से औपचारिक मुलाकात कर ज्ञापन सौपा. उद्योग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रभात सुरेलिया ने बताया कि पाथरडीह पर नवनिर्मित बायपास रेल लाइन के निर्माण के बाद कई ट्रेनों को गोमो जंक्शन से भोजूडीह, आद्रा और महुदा के बदले धनबाद स्टेशन होते हुए प्रधानखंता, पाथरडीह, भोजुडीह होकर चलाया जाए. जिससे धनबाद की जनता को फायदा होगा. धनबाद की विभिन्न शहरों से कनेक्टविटी बढ़ेगी. संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, भुवनेश्वर-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस, भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, गोरखपुर-शालीमार एक्सप्रेस, हल्दिया-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस को धनबाद होकर चलाने की मांग की गई. उन्होंने धनबाद स्टेशन के दक्षिण तरफ बैंक मोड़ प्रवेश द्वार के समीप सड़क के दोनों ओर खाली जमीन पर दुकानों का निर्माण कराकर आवंटित करने की भी मांग की. उन्होंने इसके फायदे गिनाते हुए कहा कि रेलवे को राजस्व मिलेगा. जमीन का अतिक्रमण भी नहीं होगा. [wpse_comments_template]
कई ट्रेनों को गोमो जंक्शन से धनबाद स्टेशन होकर चलाने की मांग
Last Updated: Jun 01, 2023 12:00 AM (IST)