Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीडीएम ट्रेन चालू कराने की मांग, एनसीपी ने महाप्रबंधक के नाम सौंपा ज्ञापन

Hussainabad (Palamu) : डीडीयू रेल मंडल के बीडी रेल सेक्शन में लंबे समय से बरकाकाना - वाराणासी पैसेंजर ट्रेन का परिचालन बंद रहने से हुसैनाबाद, हैदरनगर, मोहम्मदगंज, नवाडीह समेत पलामू के आम यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उक्त ट्रेन को शीघ्र चालू करने की मांग को लेकर मंगलवार को एनसीपी नेताओं ने जपला स्टेशन प्रबंधक के माध्यम से रेल मंडल प्रबंधक डीडीयू व रेल महाप्रबंधक हाजीपुर के नाम एक ज्ञापन सौंपा है. सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि बीडीएम ट्रेन बीडी रेलखंड की लाइफ लाइन है. बरकाकाना-वाराणसी ट्रेन  इस रेलखंड की सबसे पुरानी ट्रेन है. बावजूद इसके ट्रेन को लगातार कुछ न कुछ कारण बताकर रद्द कर दिया जा रहा है. लगातार मांग करने के बावजूद रेल प्रशासन इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है. एनसीपी नेताओं ने कहा कि बीडीएम ट्रेन को जनहित में अविलंब चालू नहीं किया गया तो आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा. इसे भी पढ़ें :  भाजपा">https://lagatar.in/bjp-secretariat-gherao-fierce-protests-continue-workers-throwing-stones-in-protest-against-lathicharge/">भाजपा

सचिवालय घेराव: धुर्वा गोलचक्कर पर उग्र प्रदर्शन जारी, लाठीचार्ज के विरोध में कार्यकर्ता फेंक रहे पत्थर
एनसीपी के जिला प्रवक्ता योगेंद्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने कहा कि इस ट्रेन को बीते दो मार्च तक नन इंटर लॉकिंग कार्य को लेकर बंद किया गया था. जबकि पुन: इसे 25 अप्रैल से वाराणासी में यार्ड रिमॉडलिंग कार्य को लेकर 28 तक स्थगित कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि रेल प्रशासन की जनविरोधी नीति से इस ट्रेन का लाभ झारखंड के लातेहार, पलामू व गढ़वा के अलावे बिहार के औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर जिले के लोगों को भी नहीं मिल पा रहा है. शिष्टमंडल में बीससूत्री प्रखंड अध्यक्ष विमलेश सिंह, उपाध्यक्ष जिशान हसन, एनसीपी के अनुमंडल अध्यक्ष विनय पासवान, प्रखंड अध्यक्ष मनदीप राम, रविंद्र कांश्यकार, राजकुमार ठाकुर, बबन सिंह, रजनीश सिंह, राजेश पासवान,अकरम व हंसराज सिंह शामिल थे. इसे भी पढ़ें : सचिवालय">https://lagatar.in/secretariat-gherao-program-bjps-shout-from-the-stage-let-sticks-or-bullets-secretariat-will-be-surrounded/">सचिवालय

घेराव कार्यक्रम : मंच से BJP की हुंकार – लाठी चले या गोली,घेर कर रहेंगे सचिवालय
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही