Search

 
 
 

सिमुलिया के बंद पड़े स्वास्थ्य केंद्र को शुरू कराने की मांग

 

Bokaro: चास प्रखंड अंतर्गत गोपालपुर पंचायत के सुदूरवर्ती गांव खेड़ा बेड़ा सिमुलिया तथा अगरदहा के लोगों के सामने कई समस्याएं हैं. जिनमें से एक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या अहम है. जिसको लेकर बीजेपी का कहना है कि, वो सिमुलिया के बंद पड़े उप स्वास्थ्य केंद्र को फिर से चालू कराने की मांग करेगी. इस संबंध में बोकारो नगर मंडल प्रभारी सपन गोस्वामी ने जिला प्रशासन से बात की है. उन्होंने गोपालपुर पंचायत के सभी गांव के लोगों से मिले और उनका हाल जानने की कोशिश की. जहां ग्रामीणों ने स्वास्थ्य की समस्या को उनके सामने रखा. जिसके बाद सपन गोस्वामी स्वयं उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. जहां उप स्वास्थ्य केंद्र बंद पड़ा मिला. ग्रामीणों ने बताया कि यह स्वास्थ्य केंद्र 2012 में ही चालू किया गया था. लेकिन न तो यहां कोई डॉक्टर आते हैं, और ना ही कोई नर्स, जिसके कारण ग्रामीणों को इलाज के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

देखिए वीडियो-

इसे भी पढ़ें- बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-police-recovered-cane-bomb-under-culvert-investigation-continued/78540/">बोकारो

पुलिस ने पुलिया के नीचे से केन बम किया बरामद, छानबीन जारी

बंद पड़े स्वास्थ्य केंद्र को चालू करने की मांग

इसको लेकर सपन गोस्वामी ने कहा कि, स्वास्थ्य सुविधा के लिए गांव में कोई चिकित्सा व्यवस्था नहीं है. यदि यहां कोई बीमार पड़ जाए या किसी गर्भवती महिला को स्वास्थ्य चिकित्सा की जरूरत होती है, तो उन्हें यहां से बोकारो सदर अस्पताल जाना पड़ता है. जो काफी दूर है. इसलिए यहां की जनता की समस्याओं को देखते हुए जिला प्रशासन को उप स्वास्थ्य केंद्र को फिर से चालू कराने की दिशा में काम करना चाहिए. ताकि यहां के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सके. उन्होंने कहा कि यदि हेल्थ सेंटर चालू नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे.

इसे भी पढ़ें- खगड़िया">https://lagatar.in/khagadia-jdu-leader-ashok-sahni-killed-kidnapped-yesterday/78717/">खगड़िया

के जदयू नेता अशोक सहनी की हत्‍या, कल हुआ था अपहरण

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही