Ranchi : झारखंड के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर रथ यात्रा मेला की आम नीलामी रोकने के लिए जगन्नाथपुर मंदिर के संस्थापक ठाकुर ऐनी नाथ शाहदेव के उत्तराधिकारी और झारखंड सेनानी कोष संचालन समिति के सदस्य प्रवीर नाथ शाहदेव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला. उन्हें ज्ञापन सौंप कर अनुरोध किया कि जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के द्वारा अखबार में जगन्नाथपुर मंदिर रथयात्रा मेला 2023 की आम नीलामी करने का विज्ञापन दिया गया है. इससे रथयात्रा मेला में खेल- तमाशा, झूला एवं अन्य विभिन्न प्रकार के रोजगार के लिए स्टाल लगाने वाले को मौका ही नहीं मिलेगा. जगन्नाथपुर मंदिर के खतियानी सेवकों एवं आम नागरिकों को अपने ही मेला में लगभग 331 वर्षों से लगातार प्राप्त रोजगार से वंचित होना पड़ेगा. उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि इन बातों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा. उन्होंने उच्चाधिकारियों से भी मिलने का निर्देश दिया. इस संदर्भ में पूर्व गृहमंत्री सुबोधकांत सहाय और हटिया विधायक नवीन जायसवाल को भी ज्ञापन सौंपा गया है. इसे भी पढ़ें – 9">https://lagatar.in/the-country-is-in-bad-condition-in-9-years-youth-rjds-protest-on-30th-ranjan-yadav/">9
साल में देश बदहाल, 30 को युवा राजद का धरना : रंजन यादव [wpse_comments_template]
जगन्नाथपुर मंदिर रथ यात्रा मेला की आम नीलामी रोकने की मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
Leave a Comment